झारखंड में सपा को गठबंधन में नहीं मिला उचित सम्मान, 21 सीटों पर अकेले उतरी

डिजीटल डेस्क : झारखंड में सपा को गठबंधन में नहीं मिला उचित सम्मान, 21 सीटों पर अकेले उतरी। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत हिस्सेदारी न मिलने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अकेले ही ताल ठोक दी है।

सपा ने झारखंड विधानसभा में अकेले के बूते 21 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के झारखंड राज्य प्रभारी व्यासजी गोंड ने गठबंधन पर सपा को उचित सम्मान न देने का आरोप भी लगाया है।

सपा ने झारखंड में मध्य प्रदेश जैसा हाल होने की जताई आशंका

इंडिया गठबंध के झारखंड में लीडिंग साझेदार दल जेएमएम और कांग्रेस से अपेक्षित तवज्जों और सम्मान न मिलने से आहत समाजवादी पार्टी (सपा) के झारखंड राज्य प्रभारी व्यासजी गोंड ने कहा  है कि झारखंड में भी अब मध्य प्रदेश जैसा हाल होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

बता दें कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र की तरह ही इंडिया गठबंधन के दलों ने झारखंड में भी सपा को कोई सीट नहीं दी हैं। हरियाणा के चुनाव में तो सपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे, लेकिन महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी अपने प्रत्याशी दे दिए हैं।

आरोप – ऐन वक्त पर सपा को जेएमएम-कांग्रेस ने नहीं दी सीटें…

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा से सीटों के बंटवारे पर की गई अनदेखी सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व्यासजी गोंड ने समाजवादी पार्टी की पीड़ा मीडिया से साझा की।

गोंड ने कहा कि –‘ऐन वक्त पर सपा को सीटें देने से इन्कार किया गया। झामुमो ने पहले कहा कि कांग्रेस के कोटे में से सपा सीट ले ले। कांग्रेस से बात की तो उसने भी कह दिया कि उसे अपने कोटे से राजद को सीटें देनी पड़ रही हैं। इस टालमटोल के चलते पहले सपा को आश्वासन मिले, लेकिन अंतत: हाथ कुछ नहीं आया’।

सपा मुखिया की फाइल फोटो
सपा मुखिया की फाइल फोटो

झारखंड की वे 21 सीटें जिनपर समाजवादी पार्टी ने अपने दम पर उतारे हैं प्रत्याशी…

इंडिया गठबंधन के झारखंड में लीडिंग साझेदारों से तवज्जो न मिलने पर समाजवादी पार्टी ने ‘एकला चलो रे’ का फार्मूला अपनाया। सपा नेतृत्व ने झारखंड में होने वाले पहले चरण की 11 सीटों के लिए प्रत्याशी भी उतार दिए हैं। ये सीटे हैं – गढ़वा, बरही, मनिका, हुसैनाबाद, भनवाथपुर, छतरपुर, विश्रामपुर, जमशेदपुर, बरकट्ठा, बड़कागांव और कांके। इसके अलावा दूसरे चरण की 10 सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इनमें पाकुड़, महेशपुर, जरमुंडी, राजमहल, बोरयो, सारठ, जमुआ, निरसा, टुंडी और बाघमारा सीटें शामिल हैं। गोंड ने दावा किया कि झारखंड की 5 सीटों पर सपा बहुत ही मजबूती से लड़ रही है। इस बार उसे झारखंड में भी सफलता मिलेगी।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...