रईसजादों को Traffic Rule तोड़ना पड़ा महंगा, सीएम के काफिला गुजरने के दौरान साईरन बजा कर…

पटना: राजधानी पटना में रईसजादों को रईसी उस वक्त महंगी पड़ गई जब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दरअसल जब मुख्यमंत्री का काफिला दीघा घाट गोलंबर से आर ब्लॉक की तरफ जा रही थी तभी सड़क के दूसरे साइड से रईसजादों के गाड़ी का लंबा काफिला तेज आवाज में गाना बजा कर साईरन बजाते हुए तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने की वजह से मरीन ड्राइव पर सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था इसी दौरान साईरन बजा कर तेज रफ्तार में गाड़ी ले कर चल रहे रईसजादों के काफिले को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा।

हालांकि रईसजादों के काफिले के अधिकतर गाड़ियां तो भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर तीन थार और एक स्कार्पियो को पकड़ लिया। चारों गाड़ियों में काला शीशा लगा हुआ था और सभी तेज आवाज में साईरन बजाते हुए तेज रफ्तार में गाड़ियां भगा रहे थे। सभी गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर लिया जबकि गाड़ी में सवार सभी लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और गाड़ियों के डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश के काफिला के गुजरने के दौरान सभी लोग तेज रफ़्तार में लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे साथ ही कार की छतों से बाहर निकल कर हंगामा भी कर रहे थे। फ़िलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस अधिकारियो ने कहा कि सभी गाड़ियों और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-   Jehanabad Police ने तिवारी गैंग के दो सदस्यों को वैशाली से दबोचा

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Traffic Rule Traffic Rule Traffic Rule

Traffic Rule

Saffrn

Trending News

Ranchi Missing Girl Case: 19 माह की अदिति का 17 दिन...

 रांची के कोकर खोरहाटोली से लापता 19 माह की अदिति पांडेय का 17 दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। बरामद अवशेषों की...

Jharkhand Sand Crisis: NGT रोक से पहले भी नहीं मिल रहा...

 झारखंड में बालू संकट गहराता जा रहा है। 17 बालू घाटों की लीज फाइनल होने के बावजूद CTO लंबित है। NGT रोक से पहले...

Ranchi Missing Kids Case: जगन्नाथपुर से भाई-बहन लापता, CCTV फुटेज से...

 रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय रौशनी कुमारी और 6 वर्षीय युवांश कुमार लापता हो गए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार...

Jharkhand Weather Update: नौतपा में तप रहा Ranchi, 50-60 KMPH तेज...

 झारखंड में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी जारी है। रांची का तापमान 39.3 डिग्री पहुंचा, जबकि डालटनगंज 43.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।...

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img