Advertisment

रांची में RIMS-2 जमीन विवाद: बीजेपी नेता बाबूलाल सोरेन का काफिला तमाड़ में डिटेन, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी रोके गए

रांची: राजधानी रांची के नगड़ी इलाके में प्रस्तावित RIMS-2 जमीन अधिग्रहण का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सरायकेला से नगड़ी की ओर जा रहे बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के काफिले को पुलिस ने तमाड़ में रोक दिया। बताया जा रहा है कि बाबूलाल सोरेन का काफिला चार से पांच गाड़ियों के साथ आगे बढ़ रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें डिटेन कर थाना चलने को कहा। हालांकि, उन्होंने थाना जाने से इंकार कर दिया और काफिले के साथ एनएच-33 पर ही धरना देते हुए बैठ गए।

उधर, सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को भी कांड्रा में पुलिस ने डिटेन किया। प्रशासन को आशंका थी कि बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग नगड़ी की ओर कूच कर सकते हैं, जिससे हालात बिगड़ सकते हैं। इसी कारण राज्यभर में सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया और जगह-जगह वाहनों की जांच कर लोगों को रोकने का काम किया गया।

जानकारी के मुताबिक, आज नगड़ी में ‘हल चलाओ, रोपनी करो’ कार्यक्रम का ऐलान किया गया था, जिसके तहत बड़ी संख्या में लोग जुटने वाले थे। विरोधियों का कहना है कि RIMS-2 परियोजना के लिए ली जा रही जमीन आदिवासी समुदाय की है और इसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं, पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने और हालात को नियंत्रित करने में लगी हुई है।

 

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...

Sujit Sinha Postmortem: एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पोस्टमार्टम...

Sujit Sinha Postmortem: जामताड़ा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का पोस्टमार्टम सोमवार को तीन सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड की देखरेख...

Dhanbad Barwaadda NH-19 Road Accident: धनबाद के बरवाअड्डा NH-19 पर भीषण...

Dhanbad Barwaadda NH-19 Road Accident: सोमवार शाम धनबाद जिले के बरवाड्डा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर हुए एक दुखद सड़क हादसे में एक युवक...