Chhath Festival को लेकर सुल्तानगंज में जुटने लगी है व्रतियों की भीड़, की जा रही है पर्याप्त व्यवस्था

भागलपुर: छठ पर्व के नजदीक आते ही सुल्तानगंज में स्थित अजगैबीनाथ धाम में गंगा स्नान करने के लिए छठ व्रतियों की भीड़ जुटने लगी है। उत्तर वाहिनी गंगा होने की वजह से अजगैबीनाथ धाम गंगा घाट का महत्व काफी बढ़ जाता है। छठ पर्व नजदीक आते ही उत्तर वाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए और गंगा जल लेने के ले छठ व्रतियों की भीड़ भागलपुर के आसपास के क्षेत्र समेत झारखंड से भी आने लगी है। छठ व्रतियों की भीड़ को देखते हुए सुल्तानगंज में सुरक्षा का भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने सुल्तानगंज के सभी चौक चौराहे पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा गंगा घाट की साफ सफाई, बेरिकेडिंग की व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके साथ ही सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है। छठ व्रती के साथ ही गंगा स्नान करने के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा बलों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    50 Thousand का इनामी कुख्यात गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

Chhath Festival Chhath Festival Chhath Festival

Chhath Festival

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...