मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 301.71 करोड़ की लागत से 59 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

भागलपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के अरार-धुआवे पंचायत के श्री चंडिका मिश्री लाल कृष्ण प्रसाद माध्यमिक उच्चतर प्लस-2 विद्यालय परिसर में 301 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से कुल 59 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 141.99 करोड़ रुपए की लागत से 43 योजनाओं का उद्घाटन और 159.71 करोड़ रुपए की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कई और योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

वहीं इनमें 68 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भागलपुर में 100 शैय्या एवं सदर अस्पताल भागलपुर में 50 शय्या के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के भवन, 24 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से नवगछिया में खेल अवसंरचना का निर्माण, 74 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से सिंचाई, विद्युत एवं विकास संबंधी अन्य 13 योजनाओं का शिलान्यास और 43 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से प्रखंड गोराडीह अंतर्गत 220 केवी बांका-गोराडीह संचरण लाइन, 41 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवगछिया-कटरिया के बीच रेल ओवर ब्रिज और 56 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से सड़क, भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं मॉडल स्ट्रक्चर के निर्माण सहित अन्य कुल 41 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

Nitish Bhagalpur 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारियों, जीविका दीदियों व अन्य लाभुकों के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारियों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि रसोइयों का मासिक मानदेय 1650 रुपए से बढ़ाकर 3300 रुपए करने, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए करने, किसान सलाहकारों का मासिक मानदेय 13 हजार रुपए से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने, बिहार भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निबंधित निर्माण श्रमिकों को वस्त्र सहायता योजना के तहत पांच हजार रुपए प्रति श्रमिक बैंक खाता में अंतरित किए जाने से काफी सहूलियत मिली है। इसके साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षकों का मानदेय 7500 रुपए से बढ़ाकर नौ हजार रुपए करने, समस्त ग्रामीण आवास सहायकों का मानदेय 16,540 रुपए से बढ़ाकर 19,675 रुपए करने, जीविका कैडरों के मानदेय में दो गुनी वृद्धि किए जाने से काफी राहत मिली है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री दिए जाने से लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। इससे गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

Nitish Bhagalpur 1 22Scope News

सरकार हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने, महिलाओं के उत्थान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि हम लोगों को मात्र सात प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक से लोन मिल रहा है। इसके लिए हम सब मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है। प्रारंभ से ही हमलोग सबके उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है। आप सभी के सहयोग से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आप सभी मिलजुल कर रहें। आप के सहयोग और सरकार के प्रयास से बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने श्री चंडिका मिश्री लाल कृष्ण प्रसाद माध्यमिक उच्चतर प्लस-2 विद्यालय परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया।

यह भी देखें :

CM के साथ डिप्टी सीएम, सांसद, विधायक के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक पवन कुमार यादव, विधायक ललित नारायण मंडल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Nitish Bhagalpur 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने रोहतास जिला अंतर्गत 921 करोड़ की 124 योजनाओं का किया उ‌द्घाटन व शिलान्यास

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...