Advertisment

छठ पर्व का Nalanda के बड़गांव सूर्य मंदिर से है गहरा नाता, भगवान श्रीकृष्ण…

Nalanda: नहाय-खाय के साथ आज से लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय पर्व छठ शुरू हो गया। बुधवार को खरना, गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य और शुक्रवार को उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही छठ पर्व की समाप्ति हो जाएगी। भगवान सूर्य व छठी मइया की उपासना को समर्पित पवित्र पर्व छठ का नालंदा से गहरा संबंध रहा है। द्वापरकालीन ऐतिहासिक बड़गांव का सूर्य मंदिर और छठ घाट तालाब की मान्यता है कि भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की परंपरा इसी बड़गांव से शुरू हुई।

धीरे-धीरे यह परंपरा अब पूरे देश में आस्था का लोकमहापर्व के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नहीं देश के 12 अर्कों (प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों) में एक बड़गांव धाम है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र राजा साम्ब को बड़गांव में ही सूर्य की उपासना करने से कुष्ठ रोग से मुक्ति मिली थी। बड़गांव सूर्यमंदिर के पुजारी अरुण कुमार पाण्डेय बताते हैं कि बड़गांव का पुराना नाम बर्राक था। श्रीकृष्ण ने पौत्र राजा साम्ब को कुष्ठ रोग से निवारण के लिए सूर्य की उपासना के साथ सूर्यराशि की खोज करने की सलाह दी।

राजा साम्ब सूर्य राशि की खोज में निकले तो रास्ते में उन्हें प्यास लगी। साथ में चल रहे सेवक को पानी लाने का आदेश दिया। घने जंगल होने के कारण पानी दूर-दूर तक नहीं मिला। एक जगह गड्ढे में पानी तो था। लेकिन, वह काफी गंदा था। सेवक ने उसी गड्ढे का पानी लाकर राजा को दिया। राजा ने पहले उस पानी से हाथ-पैर धोया, उसके बाद पानी को पीया। पानी के पीते ही उनके कुष्ठ रोग दूर हो गए । कहा जाता है कि राजा साम्ब ने 49 दिनों तक बड़गांव में रहकर सूर्य की उपासना और अर्घ्यदान किया था।

जिस जगह का पानी से वे ठीक हो गए थे राजा ने उस स्थान की खुदाई कराकर तालाब का निर्माण कराया। आज भी तालाब में स्नान करने कुष्ठ जैसे असाध्य रोग से मुक्ति मिलती है। तालाब की खुदाई के दौरान उससे भगवान सूर्य, कल्प, आदित्य, विष्णु, सरस्वती, लक्ष्मी, आदित्य माता सहित नवग्रह देवता की प्रतिमा निकलीं। जिसे, उन्होंने श्रीकृष्ण की सलाह पर तालाब के पास मंदिर बनवाकर स्थापित किया था। आज भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग यहां चार दिनों तक प्रवास कर भगवान भास्कर की उपासना करते हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह की व्यवस्था की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jamui में किऊल नदी तट पर भव्य गंगा आरती, नदी स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...