अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, पक्ष-विपक्ष के विधायकों में हुई भिड़ंत

डिजीटल डेस्क : अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, पक्ष-विपक्ष के विधायकों में हुई भिड़ंत। अनुच्छेद 370 को वापस लाने के मुद्दे पर गुरूवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में काफी बवाल हो गया और पक्ष-विपक्ष के विधायक तैश में आकर सदन में एक-दूसरे से भिड़ गए।

सदन में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। हालात बेकाबू होते देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी। बाद में स्पीकर ने कहा कि  जो वेल में आए हैं, उनको बाहर निकालो। उसके बाद भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया।

अनुच्छेद 370 की वापसी के प्रस्ताव पर मचा बवाल

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 संबंधी बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। बैनर को देखकर भाजपा के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया।

भाजपा विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया। इस दौरान हाथापाई होने लगी और जमकर हंगामा हुआ। जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा और हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

भाजपा ने सुरक्षा पर आवाज उठाई कि ऐसी चीजों को कैसे अनुमति दी जाती है। मार्शलों ने सदन में हंगामा कर रहे कुछ विपक्षी विधायकों को सदन से बाहर निकाला।

जम्मू कश्मीर विधानसभा में बवाल।
जम्मू कश्मीर विधानसभा में बवाल।

भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों में नारेबाजी-बहस और हाथापाई…

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र में चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान लंगोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुर्शीद अहमद ने कैदियों की रिहाई अनुच्छेद 370 की बहाली का एक पोस्टर लेकर जैसे ही बेल में दाखिल होने की कोशिश की तो भाजपा के विधायक अपनी सीटों से उठकर आगे आ गए और  उसका विरोध कर दिया।

फिर तो देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का मुक्की शुरू हुई और हाथापाई तक हुई। स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया।

दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर ने सुनील शर्मा के लिए कहा, ‘टेक योर सीट्स… मैं आपकी बात सुन रहा हूं’। स्पीकर ने श्याम लाल शर्मा से कहा कि –‘इसे समझाइए…शायद इसने यहां के नियम नहीं पड़े हैं’।

स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा को कहा कि – ‘आप कानून से ऊपर नहीं है…मुझे बोलने दीजिए…आप तशरीफ रखिए’। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि –‘…इन्होंने स्पेशल स्टेटस के तहत अपने अपने महल बनाए और कब्रिस्तान खड़े किए’।

इस पर नेकां के नेता भड़क पड़े तो सदन में भाजपा ने नारेबाजी शुरू की। जवाब में नेकां के नेताओं ने भी सदन में नारेबाजी की। फिर सुनील शर्मा ने कहा –‘…जी, स्पेशल स्टेटस की बात नेशनल कॉन्फ्रेंस करती है…उसके नाम पर अपने लाखों लोगों को मरवाया है’

इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होंगे और हंगामा शुरू हो गया। शोरूम गुल में यह पता नहीं चल रहा था कि कौन किसे क्या कह रहा है। सभी विधायक एक दूसरे की तरफ उंगलियां उठाकर और हाथ हिलाकर आरोप लगाते और आरोपी का जवाब दे रहे थे।

स्पीकर के बारंबार अपील के बाद तनिक माहौल शांत हुआ तो नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अपनी सीटों पर बैठ गए लेकिन भाजपा के विधायक फिर खड़े रहे और मांग की कि कुछ भी रिकॉर्ड नहीं किया जाए और ना कोई रिपोर्ट किया जाए।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...