‘आदिवासी कैसे देशद्रोही हो सकता है?’, हेमंत सोरेन ने लिखा लंबा पोस्ट

रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है। इसको लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। इस बीच हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि आदिवासी कैसे देशद्रोही हो सकता है? साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ आदिवासी, मूलवासी और पिछड़ों को भाजपा से बचाने का नहीं, बल्कि अपने राज्य, अपनी माटी और अपनी पहचान को भी बचाने का चुनाव है।

हेमंत सोरेन ने लिखा पोस्ट

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘आदिवासी कैसे देश द्रोही हो सकता है? जिन्होंने अंग्रेजों से आज़ादी की सबसे पहली बिगुल फूंकी, जिस आदिवासी समुदाय ने कभी अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके, उसे देशद्रोही बता दिया। देशद्रोह के 11 हज़ार – जी हाँ 11 हज़ार से अधिक मुकदमे कर दिया। पूरे के पूरे गांव पर केस कर दिया-जेल डाल दिया। ऐसा दमन तो अंग्रेज़ों ने कभी नहीं किया आदिवासियों/मूलवासियों का जैसा भाजपा ने हमारे साथ किया।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘खूँटी में गांव के गांव को देशद्रोही बना दिया भाजपा ने और स्थानीय विधायक ने कुछ नहीं किया। यह भारतीय जनता पार्टी आज सत्ता में होती तो आज भी हमारे आदिवासी भाई आज जेल के अंदर में होते। हमने सरकार बनाई हमने पत्थलगड़ी के सभी केस पहली कैबिनेट में वापस किया। सीएनटी एसपीडी के सभी केस हम लोगों ने वापस करने का काम किया था। यहां के मुंडा को गोली मार दी गई थी। उनके परिजनों को हमने नौकरी देने का काम किया ताकि उसका जीवन यापन हो सके। हमें हर हाल में भाजपा से अपने लोगों को बचाना होगा और अपने घर परिवार अपने रिश्तेदारों को भी बचा के रखना होगा।’

अंत हेमंत सोरेन ने पोस्ट में लिखा, ‘यह चुनाव सिर्फ़ आदिवासी/मूलवासी और पिछड़ों को भाजपा से बचाने का नहीं बल्कि अपने राज्य, अपनी माटी और अपनी पहचान को भी बचाने का चुनाव है।’

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...