चुनाव प्रचार करने पर जागरूक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप, एसपी को दिया आवेदन

गिरिडीह. गांडेय विधानसभा क्षेत्र के जागरूक जनता पार्टी के उम्मीदवार समीम अख्तर के लिए चुनाव प्रचार प्रसार करने गए कार्यकर्ताओं को धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने के दौरान जेजेपी कार्यकर्ता बालेश्वर वर्मा एंव अन्य सहयोगीयों को धमकी दी गई है। इसको लेकर गांडेय विधानसभा सीट से जागरूक जनता पार्टी के प्रत्याशी समीम अख्तर ने गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

चुनाव प्रचार करने पर मिली धमकी

आवेदन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर चुनाव-प्रचार करने के दौरान जाती सूचक गाली-गलौज करने व चुनाव प्रचार नहीं करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एसपी को दिए गए आवेदन में रीतलाल प्रसाद वर्मा, राजेंद्र राणा, शंकर मंडल, नरेश तमी, पवन वर्मा, इन्दरलाल उमी पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि इन लोगों के द्वारा समीम अख्तर के प्रचार करने से मना किये तथा धर्म व जाति सूचक शब्द और अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकाया गया।

आवेदन में कहा गया कि यदि समीम अख्तर का प्रचार मोतिलेदा या बेंगाबाद में करोगे तो गाड़ी के साथ और हाथ-पैर भी तोड़ देंगे। घटना 5 नवम्बर सुबह 7 बजे की है। बताया गया है कि घटना की रिकॉर्डिंग भी की गई है, जो उनके पास उपलब्ध है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...