चोरों का आतंक जारी, घर से बाहर गए परिजन का पूरा मकान को खंगाला

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत रिटायर्ड एडीएम स्वर्गीय एके घोष के फ्लैट में चोरों ने दो दरवाजे के ताले काटकर अंदर घुसकर पूरे मकान को खंगाल डाला। साथ ही चोर सारा सामान लेकर चंपत हो गए। चोरों ने बंद घरों में काफी देर तक चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि फ्लैट का मालिक यहां नहीं है वे लोग कोलकाता गए हैं। आने के बाद ही पता चलेगा की मामला क्या है।

आपको बता दें कि अगमकुआं थाना और 112 नंबर को सूचना दिया गया। सूचना देने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना हुई है। सारा सामान को इधर-उधर कर दिया गया है। जब मकान मालिक आएंगे तो पूरा पता चलेगा और क्या-क्या सामान की चोरी हुई है और कितनी की चोरी की गई है। रिटायर्ड एडीएम एके घोष जिनकी कुछ साल पहले मौत गई है। उनका बेटा एलआईसी में कार्यरत है उन्हें सूचना दे दिया गया है।

यह भी देखें :

वहीं स्थानीय नागरिकों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि यहां प्रशासन की टीम गस्ती नहीं करती है इसलिए इस तरह की घटना होते रहता है। प्रशासन की गतिविधि कभी भी इधर नहीं रहती है। लगातार अपराधी इस रोड में घूमते रहते हैं। शराब विक्रेता के साथ-साथ ड्रग्स बेचने वाले लोग भी इसी रोड में हमेशा घूमते रहते हैं। अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर अपराध करते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यहां बिजली का खंभे नहीं रहने के कारण अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते रहते हैं। प्रशासन के अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है। फ्लैट मालिक के आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी इस घटना को अंजाम दिए हैं जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़े : Patna के बुद्ध मार्ग के अपार्टमेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...

DSP बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी, भव्य स्वागत

मोकामा : डीएसपी बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मोकामा के कन्हाईपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड...