Advertisment

Aurangabad में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

औरंगाबाद: औरंगाबाद में घर में सो रही अकेली युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहड़ दौड़ गई वहीं इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के मलुक बिगहा गांव की है जहां घर में अकेली सो रही युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में परिजनों ने बताया कि घर के सभी सदस्य छठ पर्व को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां गए थे और युवती घर में अकेली थी। मृतिका के चाचा ने बताया कि युवती अपनी मां के साथ अपने रिश्तेदार के यहां छठ पर्व मनाने गई थी। शुक्रवार को वह अपनी बहन और जीजा के साथ लौट कर घर आ गई थी। शुक्रवार की शाम ही उसकी बहन और जीजा अपने घर चले गए जबकि वह घर में अकेली थी। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक उसने घर का दरवाजा नहीं खोला तो बाहर से आवाज दिया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

बाद में जब दिवार से अंदर आये तो देखा कि मृत पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि युवती की मौत की जानकारी मिलने के बाद मामले की जानकारी रफीगंज थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। फ़िलहाल पुलिस ने वस्त्र और मोबाइल जब्त किया और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   3 Decimal जमीन के विवाद में मारपीट में दो महिला जख्मी

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...