DM ने भव्य रूप से मनाया भोजपुर जिले का स्थापना दिवस

आरा : बिहार के भोजपुर जिले का स्थापना दिवस जिला अधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा भव्य रूप से मनाया गया। भोजपुर जिलाधिकारी के नेतृत्व में आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोजपुर जिले के तीरंदाजी खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि भोजपुर जिला 1972 में अस्तित्व में आया था, जब शाहाबाद जिले को दो भागों में बिभाजित किया गया था। उन्होंने जिले की प्रगति और विकास के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इस खास मौके पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधिक्षक श्री राज, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार झा और जिला विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने जिले के विकास और स्थापना दिवस समारोह के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़े : Bhojpur DM ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...