पटना के JP Bridge पर भीषण जाम, घंटों रेंगती रहीं गाड़ियां

पटना: दिवाली और छठ महापर्व की समाप्ति के बाद अब अपने गांव जिला से बाहर रहकर नौकरी करने वाले लोग लौटने लगे हैं। रविवार को छुट्टी खत्म होने के बाद काफी संख्या में लोग अपने घरों से निकले और अपने अपने गंतव्य की ओर चले। लोगों के घरों से निकलने के कारण बिहार के कई जिलों में कई जगहों पर भीषण जाम भी देखने को मिला। रविवार की शाम पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली पुल जेपी सेतु पर भी महाजाम लग गया। गाड़ियां घंटों तक रेंगती दिखी जबकि यह जाम रविवार देर रात तक लगी रही।

जाम में कार और मोटरसाइकिल सवार लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। यात्रियों ने बताया कि 6 किलोमीटर की दुरी तय करने में करीब चार घंटे से भी अधिक समय लगे। शाम बढ़ने के साथ ही जाम का दायरा बढ़ता ही जा रहा था और पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। महाजाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासन से अपील की कि जेपी सेतु पर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाए। सेतु पर जाम की समस्या से बचने के लिए कई लोग अपनी गाड़ी को वापस गांधी सेतु होते हुए हाजीपुर की तरफ रुख करने के लिए भी मजबूर दिखे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  आज से शुरू होगा Women’s Hockey Champians Trophy, सीएम करेंगे उद्घाटन
JP Bridge JP Bridge JP Bridge

JP Bridge

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...