रांची: झारखंड में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। बड़े नेता और राजनीतिक दिग्गज प्रदेश में अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार में जुट गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज सरायकेला, सिमडेगा, और तमाड़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़वा और पलामू समेत कई क्षेत्रों में रैलियां करेंगे।
चुनावी प्रचार में फिल्म अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल होंगे। वह अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाकर रोड शो और जनसभाओं के जरिए जनता को लुभाने का प्रयास करेंगे।
दूसरी ओर, कांग्रेस भी अपनी चुनावी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी जनसभाओं में भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने पार्टी के एजेंडे को जनता के सामने रखेंगे।
चुनाव प्रचार के इस तेज़ दौर में सभी दलों के नेता जनता से जुड़ने और समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
झारखंड चुनाव: अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और मिथुन चक्रवर्ती की ताबड़तोड़ रैलियां

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...
NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...
JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...
JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...
JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...
झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

















