“ठगों की जमात” है बीजेपी, रिम्स-2 पर राजनीति कर रही-सदन में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा हमला…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड आज देश और बड़े-बड़े पूंजीपतियों के विकास की भारी कीमत चुका रहा है। सीएम ने कहा कि केवल पांच साल के लिए नहीं, बल्कि आने वाले 40 वर्षों के लिए राज्य की कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी जनता को असली लाभ मिल सकेगा।

हमेशा बगुले की तरह नजर रखती है बीजेपी-हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा बगुले की तरह नजर रखती है कि कैसे आम जनता का सरकार पर से विश्वास तोड़ा जाए। वे षड्यंत्र रचते हैं, बैठकों में विरोध की रणनीति बनाते हैं और यहां तक कि सरकार विरोधी गतिविधियों को फंडिंग भी करते हैं। “बीजेपी ठगों की जमात है। संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेब में रख लिया है और पैसे छापने की मशीन अपने घर पर लगा ली है।”

ये भी पढ़ें- Breaking : विधानसभा में गरजे सीएम हेमंत सोरेन-आदिवासियों को ठग रही है केंद्र सरकार, इवेंट मैनेजमेंट से चला रही दिखावटी राजनीति 

सीएम ने कहा कि विपक्ष आज रिम्स-2 जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी राजनीति कर रहा है। यह विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में बाधा डालने की कोशिश है। लेकिन जनता सब समझती है और उनकी अदालत सबसे मजबूत है। जब सच और झूठ का फर्क साफ होगा, तब जनता बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगी।

बिहार चुनाव में मतदाताओं का अधिकार छीना जा रहा है-हेमंत सोरेन

उन्होंने बिहार और गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार चुनाव में मतदाताओं का अधिकार छीना जा रहा है, जबकि गुजरात में फर्जी राजनीतिक दल बनाकर करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा किया जा रहा है। गुजरात में बनी इन फर्जी पार्टियों को 4 हजार करोड़ रुपये मिले, जिनमें से केवल 25 करोड़ खर्च हुए। बाकी रकम किसके पास गई, यह सबको पता है।

ये भी पढ़ें- Breaking : वादे के बाद भी क्यों नहीं बना विस्थापन आयोग?-हेमंत सरकार पर गरजे जयराम महतो 

सीएम ने कहा कि जिस तेजी से बीजेपी पुल-पुलिया और विकास कार्यों का दावा करती है, उतनी ही तेजी से वे धराशायी भी हो रहे हैं। इसके विपरीत झारखंड सरकार की योजनाओं को कई राज्य मॉडल के रूप में देख रहे हैं और उनसे सीख ले रहे हैं।

नकारात्मक राजनीति छोड़कर सरकार का सहयोग विपक्ष-हेमंत सोरेन

उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह नकारात्मक राजनीति छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ सरकार का सहयोग करे। “अगर विपक्ष सकारात्मक सुझाव देगा तो सरकार उसे खुले मन से स्वीकार करेगी। राज्य हर दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन पूरे देश में एक गिरोह की तरह कुछ ताकतें अलग-अलग क्षेत्रों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। हमारे राज्य में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो हमारी योजनाओं को पूरा होने से पहले ही बाधित करना चाहते हैं। लेकिन हम जनता के सहयोग से हर बाधा पार करेंगे।”

ये भी पढ़ें- Breaking : सत्र के दौरान भावुक हुए सीएम हेमंत, शिबू सोरेन ने दिया रास्ता, उनके सपनों को पूरा करना है लक्ष्य

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार जनता की उम्मीदों और भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। बीजेपी जैसी ताकतें चाहे जितनी साजिश रच लें, लेकिन जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार…

Breaking : धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह कोर्ट से बरी… 

Breaking : मंईयां सम्मान योजना का लाभ बंगाल के लोग उठा रहे-बाबूलाल मरांडी… 

Jamshedpur : 25 हजार दो और नौकरी लो! फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार… 

Bokaro : खुखड़ी चुनने जंगल गई विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Heavy Rain Alert : छतरी लेना ना भूले! भारी बारिश की चेतावनी, गरज के साथ वज्रपात की संभावना… 

Breaking : बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोटर और राशन कार्ड बनवा रही हेमंत सरकार-बाबूलाल का बड़ा आरोप… 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...