मुंगेर : मुंगेर जिले के सफिया सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरुदियारा पंजाबी घाट पर छठ पर्व के दिन गंगा नदी में डूबे एक युवक का शव की बरामद को लेकर लगातार चौथे दिन भी खोजबीन जारी है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमवार को करीब दो बजे मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया कि हमलोग स्वयं मोटर वोट से एसडीओ के निर्देश पर शव की बरामद को लेकर सुल्तानगंज से महाजाल मंगवाया गया है। हेरुदियारा से लेकर सुल्तानगंज तक बोट के माध्यम से लगातार खोजबीन की जा रही है। लेकिन चौथे दिन भी कुछ अता पता नहीं चल पाया है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि हम लोग लगातार सीओ और एसडीओ के संपर्क में हैं। अगर शव की बरामद नहीं हो पाती है तो फिर भी हमलोग मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने परिजन से धैर्य बनाए रखने की अपील किया।
यह भी पढ़े : गंगा में डूबे युवक की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने दोबारा किया सड़क जाम
यह भी देखें :
कुमार मिथुन की रिपोर्ट







