पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका, आदित्य विक्रम जायसवाल हुए बीजेपी में शामिल

रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को है। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर आदित्य विक्रम जायसवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्हें भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

आदित्य विक्रम जायसवाल हुए बीजेपी में शामिल

बता दें कि, रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही झारखंड के सियासी गलियारों में कयास लगाया जा रहा था वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट, इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में जेएमएम के खात में चली गयी थी। इससे आदित्य विक्रम नाराज थे। अब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपा का दामन थाम लिया है।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...