Threat : अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भड़काऊ भाषण पर दुबई से पाकिस्तानी डॉन ने दी धमकी

डिजीटल डेस्क : Threatअभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भड़काऊ भाषण पर दुबई से पाकिस्तानी डॉन ने दी धमकी। गत दिनों एक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में तृणमूल विधायक हिंसक धमकियों के जवाब में दिए बयान को भड़काऊ बताते हुए दादा साहब फाल्के अवार्डी दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है।

यह धमकी भारत से नहीं बल्कि दुबई से मिली और वह भी पाकिस्तानी डॉन की ओर से। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने दो वीडियो में दिए गए धमकी संदेश में मिथुन चक्रवर्ती को अपने बयान के लिए 15 दिनों में माफी मांगने को कहा है।

Threat के बोल :  …माफी मांग लो, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है

उसी भाषण पर कोलकाता पुलिस ने बऊबाजार थाना में FIR No. 255 भी दर्ज किया लेकिन अभी तक कोई पुरोधा अभिनेता के खिलाफ पुलसिया एक्शन सामने नहीं आया है। इस बीच अब अचानक मिथुन चक्रवर्ती को दुबई से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है।

शहजाद भट्टी ने मिथुन चक्रवर्ती को 15 दिनों के अंदर माफी मांगने को कहा है। शहजाद ने इसी धमकी में आगे यह भी कहा है कि अगर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने भड़काऊ भाषण के लिए माफी नहीं तो उनको पछताना पड़ेगा।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दुबई से दी गई इस धमकी वाले पाकिस्तानी डॉन के दो वीडियो सामने आए हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की फाइल फोटो
मिथुन चक्रवर्ती की फाइल फोटो

धमकी में बोला पाकिस्तानी डॉन – आपने दिल दुखाया है…माफी मांगना बनता है…

कोलकाता पुलिस ने बऊबाजार थाना में जो FIR No. 255 दादा साहब फाल्के अवार्डी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज किया है, उसमें जिन आरोपों का उल्लेख है, उसे ही दुबई से दी गई धमकी में पाकिस्तान डॉन ने अपना आधार बनाया है।

FIR No. 255  में उल्लेखित मिथुन चक्रवर्ती के बयान और बोल को पाकिस्तानी डॉन ने धमकी आधार बनाया है।

धमकी देते हुए दोनों वीडियो में पाकिस्तानी डॉन ने कहा है कि – ‘…मिथुन साहब, मेरी आपको सलाह है कि 10-15 दिनों में वीडियो जारी कर माफी मांग लो। ….यही बेहतर है…और ऐसा करना बनता भी है।

…आपने दिल दुखाया है। …आपको दूसरी मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है। …इस उम्र में आपको बकवास नहीं करना चाहिए। …बाद में पछताना पड़ता है’।

मिथुन चक्रवर्ती की फाइल फोटो
मिथुन चक्रवर्ती की फाइल फोटो

सलमान, शाहरूख के बाद बॉलीवुड के पुरोधा दिग्गज स्टॉर मिथुन चक्रवर्ती अंडरवर्ल्ड के निशाने पर…

बीते कुछ समय से बॉलीवुड स्टाऱडमों के खिलाफ अंडरवर्ल्ड से धमकियों का सिलसिला जारी है। अभिनेता सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा चर्चा में बीते दिनों लगातार सुर्खियों में रहा है। सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं और गत माह बॉलीवुड के दिग्गजों से करीबी रिश्ता रखने वाले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई।

उस मामले में आरोपी शूटर शिवा और उसके चार अन्य साथियों को बीते रविवार को ही यूपी के बहराइच से यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम में साझे ऑपरेशन में धर दबोचा है।

हाल ही में दूसरे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी धमकी मिली है और उसकी भी जांच जारी है। अब पुरोधा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अंडरवर्ल्ड की धमकी का नया मामला सामने आया है।

कोलकाता में भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मिथुन चक्रवर्ती की बीते दिनों की फोटो।
कोलकाता में भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मिथुन चक्रवर्ती की बीते दिनों की फोटो।

FIR No. 255 का आधार बने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का वह भाषण जानें जिस पर मिली धमकी …

FIR No. 255 के मामले में कोलकाता पुलिस ने दिग्गज अभिनेता के खिलाफ शिकायत-पत्र देने वाले का नाम गोपनीय रखा है। बता दें कि बीते 27 अक्टूबर भाजपा के सदस्यता अभियान के क्रम में आयोजित एक सभा में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे थे।

उन्होंने अपने संबोधन में भरतपुर से तृणमूल विधायक व पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर के विवादित बयान पर खुलकर नाराजगी जाहिर की और उस पर तीखी टिप्पणी की। उस सभा में मंच पर उस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

उस संबोधन में मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल विधायक हुमांयू कबीर के सांप्रदायिक और धार्मिक भेदभाव वाले खूनी धमकियों पर खुलकर अपनी बात रखी और धमकी देने वाले विधायक और उनके आका तक को चेता दिया था।

मिथुन चक्रवर्ती ने तब अपने संबोधन में कहा था – ‘गृह मंत्री के सामने ही कह रहा हूं कि जो भी करना हो, करूंगा। इसी सबकुछ में बहुत अर्थ छिपे हैं। (हुमायूं कबीर के बयान को संदर्भित करते हुए…) हमारे यहां के नेता कहते हैं कि 70 फीसदी मुसलमान और 30 फीसदी हिंदू…काटकर भागीरथी (गंगा नदी) में फेंक देंगे।

…सोचा कि उस आपत्तिजनक बयान पर मुख्यमंत्री उन्हें कुछ बोलेंगी…समझाएंगी कि ऐसी बातें न कही जाएं लेकिन वैसा कुछ हुआ नहीं।

…मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं…लेकिन कह दे रहा हूं कि भागीरथी नदी हमारी मां है। इसीलिए काटकर भागीरथी में नहीं फेंकूंगा…. लेकिन तुम्हारी जमीं में तुम्हें गाड़ दूंगा।

…बार-बार कहा हूं कि ऐसे सदस्य चाहिए जो सब करने को तैयार हों…सीना चौड़ा कर सामने वाले से बोल सकें कि मार, कितनी गोली मारेगा, देखूं।

…रुपये लेकर काम करने वाले कार्यकर्ता नहीं चाहिए। ऐसा करना हो तो तृणमूल में चले जाएं। (धमकाने वाले तृणमूल नेताओं को चेताने वाले लहजे में…) मैं यहां कहकर जा रहा हूं कि अगर आप हमारे बागीचे का एक फल तोड़ेंगे तो हम आपके चार तोड़ेंगे…। यह सत्य है…नहीं तो जीत नहीं पाऊंगा।

…यह अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती नहीं बोल रहा…साल 1968 का 28 साल का मिथुन बोल रहा है…राजनीति किया हूं…खून की राजनीति की है…सब जानता हूं कि कौन कहां से क्या करेगा। आपका साथ चाहता हूं…साहस चाहता हूं…सीना चौड़ा करके आगे आना होगा’।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...