दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित होंगे दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व बीजेपी के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वहीं 74 वर्षीय एक्टर को अब दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात का ऐलान किया।

मिथुन होंगे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर ऐलान किया कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लिखा कि मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज दिल्ली में बीजेपी के कई मंत्रियों से कर सकते हैं मुलाकात

यह भी देखें :

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...