Jharkhand Vidhansabha Election : जहां जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी है वहां भ्रष्टाचार है-बगोदर में जेपी नड्डा की हुंकार

Jharkhand Vidhansabha Election

Giridih : आज बगोदर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एनडीए के प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने इस बार मन बना लिया है कि वो इस भ्रष्ट सरकार से उखाड़ फेंकेंगे और इसके साथ ही विकास से अपने आप को जोड़ने के लिए आगे बढ़ेगें। भाजपा को छोड़कर झारखंड का हितैषी और कोई भी नहीं है। यहां की जनता ने मन बना लिया है नागेंद्र महतो को विजयी बनाने का मन बना लिया है।

झारखंड को हमने ही बनाया है और हम ही संवारेंगे

जब अलग झारखंड राज्य बनने की बात थी तब कांग्रेस पार्टी के लोगों ने ही इसका विरोध किया था। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ही कहा था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा। पर समय का चक्र देखिए कि लालू यादव आज जिंदा हैं और झारखंड राज्य भी फल-फूल रहा है। झारखंड को अलग राज्य बनाने का श्रेय अटल बिहारी बाजपेयी को जाता है। झारखंड को हमने ही बनाया है और इसे सवारेंगे का काम भी हम ही करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी झारखंड को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। जहां जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी है वहां भ्रष्टाचार है। जहां ये तीनों पार्टियां रहेंगी वहां परिवारवाद रहेगा। ये लोग भाई भतिजावाद करने वाले लोग है। ये आपके हिस्से को लूटने वाले लोग हैं। 20 नवंबर को नागेंद्र बाबू को चुनाव जिताकर भेजना है। पीएम मोदी के 10 साल के शासन को झारखंड की जनता ने करीब से देखा है। वहीं यहां से सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहे अन्नपूर्णा देवी भी महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी काम किया है।

Jharkhand Vidhansabha Election : बीजेपी जो बोलती है वह करती है

आगे उन्होंने कहा कि आपने 10 साल उनके काम को देखा है। बीजेपी जो बोलती है वह करती है। वह इंडिया गठबंधन की तरह ठगने का काम नहीं करती है। मोदी ने जो कहा है वो किया है जो नहीं कहा है वो भी कर के दिखाया है। पिछले कांग्रेस की राज में राज्य को 80 हजार करोड़ रुपये मिले थे पर बीजेपी का राज आते ही अभी तक झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपए मिल चुके हैं। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट दें और और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंककर बीजेपी की सरकार बनाए।

 

 

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...