सिंदरी में विरोधियों पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, बोले- ‘हमने झारखंड बनाया है, हम ही संवारेंगे’

सिंदरी. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोमिया के बाद सिंदरी में चुनावी साभी की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा। साथ ही उन्होंने विपक्षियों खासकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड की मांग पर कांग्रेस टालमटोल कर रही थी। झारखंड हमने बनाया है और इसे हम ही संवारेंगे।

विरोधियों पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि आज 17 तारीख है, 2 दिन पहले 15 नवंबर को झारखंड ने एक साथ दो प्रमुख दिवस मनाएं। एक झारखंड दिवस और दूसरा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मजयंती। जब आप वनांचल की लड़ाई लड़ रहे थे और अलग झारखंड की मांग कर रहे थे, तो उस समय कांग्रेस टालमटोल कर रही थी और राजद के लालू यादव ने कहा था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा। लेकिन झारखंड बना और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के कर-कमलों से बना। हम कह सकते हैं कि हमने बनाया है, हम ही झारखंड को संवारेंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि 13 तारीख को हुए पहले चरण के चुनाव में झारखंड की जनता ने बड़ा स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने भाजपा-NDA की सरकार बनाने और JMM-कांग्रेस और RJD को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। आज झारखंड में दलित, पिछड़े, किसान, नौजवान, बहन-बेटियों, आदिवासियों का एक ही नारा बन चुका है- ‘रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा सरकार।’

जेपी नड्डा ने कहा कि जब-जब हमारी सरकार आई, तो हम लोगों ने झारखंड को विकास के साथ जोड़ने का काम किया, उद्योगों को आगे बढ़ाया। इस बार भी जब केंद्र में मोदी की सरकार आई तो सिंदरी के उर्वरक कारखाने को फिर से चालू करने का काम हमने किया है। JMM, कांग्रेस और RJD का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। ये गठबंधन आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचार का समर्थक है।

जेपी नड्डा ने कहा कि ये परिवारवाद को पनपाने वाला और तुष्टिकरण की राजनीति को जन्म देने वाला गठबंधन है। UPA की सरकार के समय झारखंड के विकास के लिए सिर्फ 80 हजार करोड़ रुपये मिले थे। लेकिन, पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने झारखंड के विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहा है। झारखंड में 43 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हो चुकी है, बाकी 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों का एक साथ परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...