Advertisment

भाजपा प्रायोजित है जेपीएससी आन्दोलन- मिथिलेश ठाकुर

Ranchi- मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जेपीएससी आन्दोलन को भाजपा का प्रोडक्ट बताया है और कहा कि यह भाजपा प्रोजेक्टेड आंदोलन है. अब भाजपा के पास कोई काम नहीं है. इसलिए अब छात्रों को उकसाया जा रहा है. अब तक जेपीएससी ने मार्क्स भी जारी नहीं किया है. जेपीएससी अध्यक्ष ने पहले ही कहा है कि जल्द ही मार्क्स जारी किया जाएगा. मार्क्स जारी होने के बाद ही आंदोलन के औचित्य को स्वीकारा जा सकता है. वहीं अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी. जेपीएससी आंदोलन में ऐसे कई अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनका सीधा संबंध भाजपा से है.

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अभ्यर्थियों से भी उचित प्लेटफॉर्म पर अपनी शिकायत रखने की अपील की और कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंडी जनमानस की सरकार है. यदि किसी को कोई भी शिकायत है तो उसे झारखंडी जनमानस वाली सरकार जरुर सुनेगी.

मिथिलेश ठाकुर ने यह भी कहा कि जो भी विधायक चाहे वह भाजपा के हो या सत्तारूढ़ दल के अगर कानून अपने हाथ में लेने का काम करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि पीटी परीक्षा में कथित धांधली का आरोप लगाकर मंगलवार को अभ्यर्थी जेपीएससी घेराव करने निकले थे. इस दौरान मोरहाबादी मैदान के समक्ष पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच नोकझोंक भी हुई. जिसके बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया. इसमें कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं. अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन देने भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही, नवीन जयसवाल और आजसू विधायक लंबोदर महतो पहुंचे थे.

 

रिपोर्ट- प्रतीक

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...

Bihar AI Ecosystem: अब AI बताएगा सरकारी प्रोजेक्ट में देरी और...

Bihar AI Ecosystem: बिहार सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य...

JPSC Exam Cancellation Stay: JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! हाईकोर्ट...

JPSC Exam Cancellation Stay: झारखंड में सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा अंतरिम आदेश...