विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान समाप्त, जानिए सभी 43 सीटों पर कैसी रही वोटिंग

रांची. विधानसभा चुनाव के पहल चरण का मतदान समाप्त हो गया है। 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बहरागोड़ा में 76.15 प्रतिशत वोटिंग हुई है और सबसे कम रांची में 51.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा। वहीं दूसरा चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा।

यहां इतना हुआ मतदान

शाम पांच बजे तक बरही में 61.10%, बड़कागांव में 66.32%, बरकट्ठा में 59.10%, भवनाथपुर में 68.20%, बिश्रामपुर में 62.63%, बिशुनपुर में 79.06%, चाईबासा में 68.61%, चक्रधरपुर में 66.50%, चतरा में 61.16%, छतरपुर में 60.88%, डाल्टेनगंज में 64.82%, गढ़वा में 66.46%, घाटशिला में 70.05%, गुमला में 65.46%, हटिया में 58.20%, हजारीबाग में 57.65%, हुसैनाबाद में 59.04%, ईचागढ़ में 69.00%, जग्गनाथपुर में 66.26%, जमशेदपुर (पूर्वी) में 56.72%, जमशेदपुर (पश्चिमी) में 55.95%, जुगसलाई में 64.53%, कांके में 57.89%, खरसावां में 77.32%, खूंटी में 69.53%, कोडरमा में 62.00%, कोलिबिरा में 68.62%, लातेहार में 69.70%, लोहरदगा में 73.21%, मझगांव में 69.40%, मांडर में 72.13%, मनिका में 64.15%,
मनोहरपुर में 63.43%, पांकी में 65.13%, पोटका में 72.29%, रांची में 51.50%, सरायकेला में 71.54%, सिमरिया में 65.65%, सिमडेगा में 68.70%, सिसई में 71.21%, तमाड़ में 67.12% और तोरपा में 67.03% मतदान हुआ।

पहले चरण में यहां-यहां हुई वोटिंग

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हुआ। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

कोडरमा विधानसभा सीट

कोडरमा में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार नीरा यादव और इंडिया ब्लॉक की ओर से राजद उम्मीदवार सुभाष यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में नीरा यादव ने जीत हासिल की थी। यहां ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता निर्णायक है।

बरकट्ठा विधानसभा सीट

बरकट्ठा में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार अमित यादव और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार जानकी यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में अमित यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया है। यहां शहरी क्षेत्र के मतदाता निर्णायक हैं।

बरही विधानसभा सीट

बरही में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार मनोज यादव और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण साहू के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला हुआ था। हालांकि कांग्रेस ने उमाशंकर अकेला को टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। वहीं इस बार कांग्रेस ने अरूण साहू पर भरोसा जताया है। इस विधानसभा सीट में अगर राजनीति समीकरण को देखे तो इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देख जा रहा है। वहीं उमाशंकर अकेला की मौजूदगी ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है।

बड़कागांव विधानसभा सीट

बड़कागांव में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी और इंडिया गठबंधन की ओर से सिटिंग विधायक अंबा प्रसाद के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अंबा प्रसाद ने जीत हासिल की थी। यहां भी ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता निर्णायक हैं।

हजारीबाग विधानसभा सीट

हजारीबाग में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवाक मुन्ना सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। हालांकि उस चुनाव में बीजेपी से मनीष जायसवाल ने जीत हासिल की थी। वे इस साल हुए लोकसभा चुनव में जीत कर संसद पहुंचे हैं। यह सीट बीजेपी का गढ़ मना जाता है। पहले भी बीजेपी ने इस सीट पर कई बार जीत हासिल की है।

सिमरिया विधानसभा सीट

सिमरिया विधानसभा सीट पर इस बार दो पूर्व विधायकों के पुत्रों के बीच मुकाबला है। भाजपा ने इस बार इस सीट से उज्जवल दास को टिकट दिया है। वे इस सीट से चार बार विधायक रह चुके उपेंद्र नाथ दास के पुत्र हैं। वहीं जेएमएम ने मनोज चंद्रा को टिकट दिया है। वे पूर्व सीपीआई विधायक रामचंद्र राम के पुत्र हैं। वे इस सीट पर अब तक तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें एक भी बार जीत नहीं मिली है। 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर आजसू से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

चतरा विधानसभा सीट

चतरा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से एलजेपी उम्मीदवार जनर्दन पासवान और इंडिया गठबंधन की ओर से राजद उम्मीदवार रश्मि प्रकाश के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के सत्यानंद भोक्ता ने जीत हासिल की थी।

बहरागोड़ा विधानसभा सीट

बहरागोड़ा में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार दिनेशानंद गोस्वामी और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के सिटिंग विधायक समीर मोहंती के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर समीर ने जीत हासिल की थी।

घाटशिला विधानसभा सीट

घाटशिला विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के रामदास सोरेन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर रामदास सोरेन ने जीत हासिल की थी। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लखन चंद्र मार्डी को टिकट दिया था, लेकन वे हार गए थे। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले चंपई सोरेन ने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसका राजनीतिक लाभ उठाते हुए बीजेपी ने घाटशिला सीट से उनके बेटे बाबूलाला सोरेन को टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट में अगर राजनीति समीकरण को देखे तो इस बार भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देख जा रहा है।

पोटका विधानसभा सीट

पोटका विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार मीरा मुंडा और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के सिटिंग विधायक संजीव सरदार के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से संजीव सरदार ने जीत हासिल की थी। वहीं उस चुनाव बीजेपी ने मेनका सरदार को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पर भरोसा जताया है।

जुगसुलाई विधानसभा सीट

जुगसुलाई विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार रामचंद्र सहिस और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के सिटिंग विधायक मंगल कालिंदी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से मंगल कालिंदी ने जीत हासिल की थी। उस चुनाव उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार मुचिराम बाउरी से हुआ था। हालांकि इस बार सीट शेयरिंग में यह सीट आजसू के खाते में आई है।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से सरयू राय ने निर्दलीय जीत हासिल की थी। उस चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराया था। हालांकि इस बार सरयू राय को एनडीए की ओर जदयू से टिकट दिया गया है। इस विधानसभा सीट में अगर राजनीति समीकरण को देखे तो इस बार भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देख जा रहा है।

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदवार सरयू राय और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से बन्ना गुप्ता ने जीत हासिल की थी। उस चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र नाथ सिंह को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट पर सरयू राय को एनडीए की ओर जदयू से टिकट दिया गया है।

ईचागढ़ विधानसभा सीट

ईचागढ़ विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार हरेलाल महतो और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार सबिता महतो के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम की सबिता महतो ने जीत हासिल की थी। उस चुनाव में उन्होंने आजसू उम्मीदवार हरे लाल महतो को हराया था। ऐसे में इस बार भी एक बार फिर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। हालांकि उस चुनाव में बीजेपी और आजसू अलग-अलग चुनाव लड़ी थी।

सरयाकेला विधानसभा सीट

सरयाकेला विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार चंपई सोरेन और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार गणेश महाली के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से चंपई सोरेन ने जीत हासिल की थी। इस साल जनवरी में चंपई सोरेन झारखंड के सीएम भी बने थे। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गणेश महाली को टिकट दिया था। इस बार टिकट नहीं मिलने से उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया है। ऐसे में इस बार भी एक बार फिर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।

चाईबासा विधानसभा सीट

चाईबासा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार गीता बलमुचू और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार दीपक बरुआ के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से दीपक बरुआ ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के जे. बी. तुबिद को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी ने गीता बलमुचू पर भरोसा जताया है।

मझगांव विधानसभा सीट

मझगांव विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार बड़कुंवर गागराई और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के सिटिंग विधायक निरल पूरति के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से निरल पूरति ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के भूपेंद्र पिंगुआ को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी ने बड़कुंवर गागराई पर भरोसा जताया है।

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार सोनाराम सिंकू के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सोनाराम सिंकू ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेवीएम के मंगल सिंह बोबोंगा को हराया था। वहीं बीजेपी ने उस चुनाव सुधीर कुमार सुंडी को टिकट दिया था। इस चुनाव में उन्हें तीसरा स्थान हासिल हुआ था।

मनोहरपुर विधानसभा सीट

मनोहरपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार दिनेश चंद्र बोयपाई और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार जगत मांझी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से जोबा माझी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार गुरुचरण नायक मंगल को हराया था। हालांकि इस बार एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग में यह सीट आजसू के हिस्से में आई है। वहीं जएमएम ने इस बार जगत मांझी को टिकट दिया है।

चक्रधरपुर विधानसभा सीट

चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार शशिभूषण समद और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार सुखराम ओरांव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से सुखराम ओरांव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण गिलुवा को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी ने शशिभूषण समद पर भरोसा जताया है।

खरसांवा विधानसभा सीट

खरसांवा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सोनाराम बोदरा और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार दशरथ गागराई के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से दशरथ गगरा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जवाहर लाल बानरा को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी ने सोनाराम बोदरा पर भरोसा जताया है।

तमाड़ विधानसभा सीट

तमाड़ विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदवार गोपाल कृष्ण पातर और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार विकास मुंडा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से विकास कुमार मुंडा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आजसू उम्मीदवार राम दुर्लव सिंह मुंडा को हराया था। हालांकि इस बार एनडीए की सीट शेयरिंग में यह सीट जदयू के हिस्से में आयी है। जदयू ने गोपाल कृष्ण पातर पर भरोसा जताया है।

तोरपा विधानसभा सीट

तोरपा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार कोचे मुंडा और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार सुदीप गुड़िया के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी से कोचे मुंडा मुंडा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेएमएम उम्मीदवार सुदीप गुरिया को हराया था। एक बार फिर इस सीट पर दोनों के बीच मुकाबला हो रहा है।

खूंटी विधानसभा सीट

खूंटी विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार नीलकंठ सिंह मुंडा और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार राम सूर्य मुंडा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी से नीलकंठ सिंह मुंडा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेएमएम उम्मीदवार सुशील पाहन को हराया था। इस बार इस सीट पर जेएमएम ने राम सूर्य मुंडा पर भरोसा जताया है।

रांची विधानसभा सीट

रांची विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सीपी सिंह और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार महुआ माजी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी से सीपी सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेएमएम उम्मीदवार महुआ माजी को हराया था। एक बार फिर इस सीट पर सीपी सिंह और महुआ माजी आमने सामने हैं।

हटिया विधानसभा सीट

हटिया विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ सहदेव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से नवीन जायसवाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव को हराया था। एक बार फिर इस बार इस सीट पर नवीन जायसवाल और अजय नाथ सहदेव आमने सामने हैं।

कांके विधानसभा सीट

कांके विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार जीतू चरण राम और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से सम्मारी लाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने जीतू चरण राम पर भरोसा जताया है।

मांडर विधानसभा सीट

मांडर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सन्नी टोपो और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने सन्नी टोपो पर भरोसा जताया है।

सिसई विधानसभा सीट

सिसई विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. अरुण उरांव और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार जिगा सुसारन होरो के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेएमएम से जुगा सुसारन होरो ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश उराांव को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने डॉ. अरुण उरांव पर भरोसा जताया है।

गुमला विधानसभा सीट

गुमला विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सुदर्शन भगत और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार भूषण तिर्की के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेएमएम से भूषण तिर्की ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मिशिर कुजूर को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने सुदर्शन भगत पर भरोसा जताया है।

बिशुनपुर विधानसभा सीट

बिशुनपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार समीर उरांव और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार चमरा लिंडा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेएमएम से चमरा लिंडा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक उरांव को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने समीर उरांव पर भरोसा जताया है।

सिमडेगा विधानसभा सीट

सिमडेगा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार भूषण बारा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से भूषण बारा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा को हराया था। इस बार इस सीट से एक बार फिर श्रद्धानंद बेसरा और भूषण बारा आमने सामने हैं।

कोलेबिरा विधानसभा सीट

कोलेबिरा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सुजान जोजो और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार नमन बिक्सल कोंगारी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से नमन बिक्सल कोंगारी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुजान जोजो को हराया था। इस बार इस सीट से एक बार फिर सुजान जोजो और नमन बिक्सल कोंगारी आमने-सामने हैं।

लोहरदगा विधानसभा सीट

लोहरदगा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार नीरू शांति भगत और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर उरांव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से रामेश्वर उरांव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुखदेव भगत को हराया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में यह सीट आजसू के हिस्से में आयी है। आजसू ने नीरू शांति भगत को टिकट दिया है।

मनिका विधानसभा सीट

मनिका विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार रामचन्द्र सिंह के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से रामचन्द्र सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रघुपाल सिंह को हराया था। इस बार इस सीट पर बीजेपी ने हरिकृष्ण सिंह पर भरोसा जताया है।

लातेहार विधानसभा सीट

लातेहार विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश राम और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार वैद्यनाथ राम के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेएमएम से बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश राम को हराया था। इस बार इस सीट से एक बार फिर वैद्यनाथ राम और प्रकाश राम आमने-सामने हैं।

पांकी विधानसभा सीट

पांकी विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार कुशवाहा शशि भूषण और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार लाल सुरज के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से कुशवाहा शशि भूषण ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र कुमार सिंह को हराया था। हालांकि इस बार इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लाल सुरज पर भरोसा जताया है।

डाल्टनगंज विधानसभा सीट

डाल्टनगंज विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से आलोक कुमार चौरसिया ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी को हराया था। इस बार इस सीट से एक बार फिर आलोक कुमार चौरसिया और के एन त्रिपाठी आमने-सामने हैं।

बिश्रामपुर विधानसभा सीट

बिश्रामपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर कुमार चंद्रवंशी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से रामचंद्र चंद्रवंशी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बसपा उम्मीदवार राजेश मेहता को हराया था।

छतरपुर विधानसभा सीट

छतरपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी भुइयां और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार राधा कृष्ण किशोर के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी ने राजद उम्मीदवार विजय कुमार को हराया था। इस चुनाव में राधाकृष्ण किशोर को तीसरा स्थान मिला था। उन्होंने आजसू से यह चुनाव लड़ा था।

हुसैनाबाद विधानसभा सीट

हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार सिंह यादव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में कमलेश कुमार सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने यह चुनाव एनसीपी के टिकट पर लड़ा था। इस बार उन्होंने चुनाव से पहले एनसीपी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में संजय कुमार सिंह यादव ने राजद से चुनाव लड़ा था। इस बार वे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।

गढ़वा विधानसभा सीट

गढ़वा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्र नाथ तिवारी और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी को हराया था। इस बार भी दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

भवनाथपुर विधानसभा सीट

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप साही और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार अनंद प्रताप देव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से भानु प्रताप साही ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बसपा के सोगरा बीबी को हराया था।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!