गरीब-कल्याण की विरोधी है कांग्रेस, महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

डिजीटल डेस्क : गरीब-कल्याण की विरोधी है कांग्रेस, महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी। महाराष्ट्र में गुरूवार को एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसकी अगुवाई वाले आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मुंबई के निकट रायगढ़ के पनवेल में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि – कांग्रेस गरीबों के लिए कल्याण की हर योजना का जमकर विरोध करती है, उसकी मंशा कभी गरीबों के कल्याण की रही ही नहीं।

पीएम बोले – कांग्रेस नहीं चाहती कि गरीब आगे आकर अपना हक मांगे

पनवेल की चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि – भाजपा की महायुति सरकार की नीतियां आज महाराष्ट्र में शोषितों और वंचितों की ताकत बन रही है। जो काम 10 साल में हुए, वो काम पहले भी हो सकते थे लेकिन कांग्रेस की सरकारों की मंशा ही नहीं थी कि गरीब आगे आकर अपना हक मांगे

गुरूवार को मुंबई के निकट पनवेल स्थित इस्कॉन सेंटर में हरि-कीर्तन करते पीएम मोदी।
गुरूवार को मुंबई के निकट पनवेल स्थित इस्कॉन सेंटर में हरि-कीर्तन करते पीएम मोदी।

पनवेल के इस्कॉन सेंटर में पहुंचे पीएम मोदी, स्वयंसेवकों संग पीएम ने  किया हरि-कीर्तन

चुनाव प्रचार के क्रम में पनवेल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने इस्कॉन केंद्र का दौरा किया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्कॉन स्वयंसेवकों द्वारा विशेष स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने इस्कॉन स्वयंसेवकों के साथ कुछ देर चलते-चलते हरि-कीर्तन भी किया।

Kharif Season 2026: हर किसान तक समय पर पहुंचेगी कृषि सहायता,...

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर बीज, उर्वरक और कृषि सहायता...

Lohardaga SIR 2026 Review: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्ती! मुख्य...

Lohardaga SIR 2026 Review: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे और विशेष गहन समीक्षा (SIR-2026) अभियान की प्रगति...

Panchet CISF Attack: क्या कोयला माफियाओं के हौसले बुलंद? पंचेत में...

Panchet CISF Attack: धनबाद ज़िले के निरसा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पंचेत आउटपोस्ट (OP) इलाके के लुच्चीबाद में एक बड़ी घटना की खबर...