महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली कर रही कांग्रेस, पीएम मोदी का बड़ा हमला

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली कर रही कांग्रेस, पीएम मोदी का बड़ा हमला। महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाके लिए एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है।

अकोला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि –  ‘महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली डबल हो गई है। …चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक में हो रही है। …आरोप है कि कर्नाटक में इन लोगों ने (कांग्रेस वालों ने) शराब के दुकानदारों से 700 करोड़ रुपये की वसूली कराई है’।

पीएम बोले – महाराष्ट्र को घोटालेबाजों के ATM नहीं बनने देना है…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं नहीं रुके। पीएम मोदी ने आगे कहा कि – ‘जहां कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का एटीएम बन जाता है। इन दिनों हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक कांग्रेस के शाही परिवार के ATM बन गए हैं। यहां वसूली डबल हो गई है।

…आप कल्पना कर सकते हैं कि जो कांग्रेस पार्टी घोटाला करके चुनाव लड़ रही हो, वो चुनाव जीतने के बाद कितने घोटाले करेगी। …हमें महाराष्ट्र में बहुत सावधान रहना है। हम महाराष्ट्र को महाअघाड़ी के महा घोटालेबाजों का ATMनहीं बनने देंगे’।

पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम का बड़ा आरोप – …देश को कमजोर कर मजबूत होना ही कांग्रेस की फितरत..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरी तरह से अपने संबोधन में कांग्रेस को निशाने पर लिए रहे। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा कि – ‘…कांग्रेस पार्टी जानती है…देश जितना कमजोर होगा, कांग्रेस उतनी मजबूत होगी…इसलिए अलग-अलग जातियों को लड़ाना चाहती है और यही कांग्रेस की फितरत है।

…आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने कभी हमारे दलित समाज को एकजुट नहीं होने दिया। ….कांग्रेस ने हमारे एसटी समाज को भी अलग-अलग जातियों में बांटकर रखा।

…कांग्रेस चाहती है कि एससी समाज की अलग-अलग जातियां आपस में लड़ती रहें, झगड़ा करती रहे…क्योंकि वो जानती है कि एससी समाज की अलग-अलग जातियां आपस में झगड़ती रहेगी, तो उनकी आवाज बिखर जाएगी, उनका वोट बिखर जाएगा और ऐसा होते ही कांग्रेस के लिए सरकार में आने का रास्ता बन जाएगा।

….कांग्रेस एससी समाज के अधिकार उनसे छीन लेगी. उसे कमजोर करके सरकार बना लेगी…यही उसकी चाल है’।

पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने साधा निशाना – …ओबीसी नाम सुनते ही चिढ़ जाती है कांग्रेस, भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि – ‘…ओबीसी नाम सुनते ही चिढ़ जाती है कांग्रेस। …ओबीसी समाज की अलग से पहचान न बनें, इसलिए कांग्रेस ने अलग-अलग तरह के खेल खेले हैं।

…महाराष्ट्र का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। महाराष्ट्र ने मुझे दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। …महाराष्ट्र की सेवा का सुख ही अलग है।

…अभी केंद्र में मेरी सरकार को आए केवल 5 महीने ही हुए हैं। इन 5 महीनों में हमने महाराष्ट्र में कई योजनाएं शुरू की हैं। …पिछले 2 कार्यकाल में 4 करोड़ घर बनाकर दिए। …गरीबों के लिए 3 करोड़ और नए आवास बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र में गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा होगा।

भाजपा की सरकार गरीबों के लिए काम करती है। …महायुति सरकार महाराष्ट्र के विकास को डबल गति से आगे बढ़ाएगी। …हमारे लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। …राष्ट्र प्रथम की भावना ही भारत की असली ताकत है’।

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...