Breaking : निरंजन राय को मना हेलिकॉप्टर से ले उड़े हिमंता, बाबूलाल को दे सकते हैं समर्थन !

Breaking 

Giridih : झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेता टिकट ना मिलने के कारण नाराज चल रहे थे। कई नेताओं ने तो टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय ही चुनाव में खड़े हो गए हैं। इसी दौरान गिरिडीह के धनवार विधानसभा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीआईटी मेसरा में छात्रों के बीच मारपीट, एक छात्र की मौत… 

Breaking : बाबूलाल मरांडी को समर्थन दे सकते हैं निरंजन राय

ीबूद min 22Scope News

असम के CM हिमंता विश्व सरमा और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के आवास पहुंचे हैं। इस दौरान निरंजन राय के आवास पर भारी संख्या मे समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी।

इस बीच बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक दोनों के बीच निरंजन राय के साथ हिमंता और निशिकांत दुबे की बैठक हुई। इसके बाद हिमंता विश्व शर्मा उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से लेकर निकल गए। इसके बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंदाजा जताया जा रहा है कि निरंजन राय बाबूलाल मरांडी को समर्थन दे सकते हैं। बैठक के बाद हिमंता ने निरंजन राय को हेलिकॉप्टर में बैठाकर ले गए हैं।

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...