Ranchi : जहर देकर मारा गया है मेरे बेटे को, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी दर्ज…

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना इलाके में एक शख्स को जहर देकर हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इलाके के रहने वाले श्याम बिहारी प्रसाद ने इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस को बताया कि उनके बेटे निरंजन कुमार को किसी ने जहर देकर मार दिया। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

ये भी पढ़ें-Giridih में प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद एक समुदाय भड़का, भारी पुलिस बल तैनात… 

पुलिस के समक्ष दर्ज मामले में पिता ने बताया कि उसका बेटा इलाके में ईंट, बालू, गिट्टी का व्यवसाय का काम करता है। रात के 10 बजे के आसपास वह घर से बालू गिरवाने जाने की बात बोलकर निकला था। उस रात को वह घर देर से आया। पूछने पर बताया कि दोस्तों के साथ था। इसके बाद वह खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।

Ranchi :  रात को सोने गया और सुबह नहीं उठा

अगले सुबह 5 बजे ईंट गिराने के लिए वाहन चालक ने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो बेटे ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद चालक ने मुझे फोन किया और बताया कि निरंजन फोन नहीं उठा रहा है आप उससे मेरी बात करा दीजिए। इसके बाद मैने अपनी पत्नी को बेटे को उठाने के लिए कहा। पत्नी बेटे के कमरे में गई और बहू के साथ मिलकर बेटे को उठाने लगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : अवैध स्क्रैप के धंधेबाजों को नहीं बक्शा जाएगा-सिटी डीएसपी का फरमान… 

काफी उठाने के बाद भी बेटा बेटा नहीं उठा। जिसके बाद मैने जाकर देखा तो बेट निरंजन के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे शक हुआ कि बेटे को जहर दिया गया था। जिसके बाद पिता ने बेटे को जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...