DMCH में एक बार फिर मरीज के जान से हुआ खिलवाड़, ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ा टेट्रा

दरभंगा : उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्त्री रोग विभाग के चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में टेट्रा छोड़ दी। जिससे मरीज की तकलीफ घटने के बदले बढ़ता ही जा रहा था। इस बात का खुलासा कल देर रात हुआ। जब मरीज तकलीफ से बेचैन थी और उसे ड्रेसिंग के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि मरीज फिलहाल ठीक है। तथा पूरे मामले में होगी जांच होगी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जाले प्रखंड के ब्रह्मपुर पश्चिमी निवासी शिवम ठाकुर की 24 वर्षीय पत्नी अंजला कुमारी का आठ अक्टूबर को डीएमसीएच में आपरेशन कर प्रसव हुआ है। 14 अक्टूबर को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर आने के बाद से ही उसकी तकलीफ घटने के बदले बढ़ता ही जा रहा था। आपरेशन वाले भाग में धीरे-धीरे घाव में बदल गया और पस हो गया। वही घाव के ड्रेसिंग के दौरान महिला के पेट से एक महीना बाद टेट्रा निकला गया। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।

वहीं परिजन अंजला के पति शिवम ठाकुर ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आठ अक्टूबर को डीएमसीएच में ऑपरेशन होकर लड़का हुआ। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मरीज के पेट के अंदर टेट्रा छोड़ दिया। जिसके कारण लगातार मरीज को परेशानी हो रही थी और 40 दिन के बाद टेट्रा को बाहर निकाला है। वहीं उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें बीती रात गांव में डॉक्टर द्वारा ड्रेसिंग के दौरान पता चला। घाव के सफाई के दौरान पेट के अंदर से उजले रंग का कुछ निकला हुआ दिख। इसके बाद रुई से सफाई करने के बाद पेट के अंदर से टेट्रा बाहर निकला। जिसका हमलोगों ने वीडियो भी बनाकर रखा है।

यह भी देखें :

वहीं डीएमसीएच अधीक्षक अल्का मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान साफ सफाई के लिए छोटा सा टुकड़ा टेट्रा का होता है। जिसे सर्जरी के दौरान डॉक्टर ब्लीडिंग को साफ करने के लिए उपयोग में लाते हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय भूल हो सकती है। उसे हम इनकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन क्या हुआ, नहीं हुआ, यह जांच का विषय है। जांच के उपरांत ही परिजन के आरोप की सत्यता का पता चल पाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोगों के प्राथमिकता है कि पहले मरीज की बेहतर इलाज हो। इस बात पर हम लोगों की नजर है। मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट कार्यालय पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...