Dhanbad : खाट पर जिंदगी, मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है ये जगह…

Dhanbad : यूं तो केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार जनता के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण करती है लेकिन धरातलीय हकीकत अगर देखी जाए तो कुछ और ही वाक्या सामने आती है। आज हम बात कर रहे हैं धनबाद जिला के निरसा प्रखंड अंतर्गत चंद्रयाडीह टोला की जहां आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी चंद्रयाडीह टोला का विकास आज तक नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi में जतरा नहीं लगाने देने पर दो समुदाय आमने-सामने, आदिवासी समाज में रोष… 

Dhanbad : पगडंडियों के सहारे चल रही जिंदगी

सरकार हर गांव को मुख्य सड़क तक जोड़ने का अभियान चला रही है बावजूद इस गांव के लोग आज भी पगडंडियों के सहारे आना-जाना करते हैं। आज तक बेनागुड़िया पंचायत के जोगीतपा समीप स्थित चंद्रयाडीह आने-जाने के लिए पक्की तो दूर कच्ची सड़क तक नहीं बन पाई है पगडंडियों से होकर ही करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय जोगीतापा जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Garhwa : ‘दोस्त दोस्त ना रहा’, अपने जिगरी यार की ही टांगी से काटकर हत्या कर दी, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे दंग…

बरसात के दिनों में लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है जब कोई व्यक्ति अस्वस्थ हो जाता है और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना पड़ता है तो खाट पर लादकर मरीज को पक्की सड़क तक ले जाया जाता है। इस टोले की आबादी करीब 500 है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि आते हैं और तरह-तरह के आश्वासन देते हैं परंतु चुनाव के बाद स्थिति जस की तस बनी रहती है।

संदीप शर्मा की रिपोर्ट—

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...