Advertisement
Advertisement

जनसंपर्क के दौरान JDU उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी का विरोध

जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनसंपर्क अभियान के क्रम में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जहानाबाद में दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान होना है। चंदेश्वर चंद्रवंशी का आज यानी 22 अक्टूबर को रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पोखमा गांव में जमकर विरोध हुआ। वो अपने पक्ष में वोट मांगने गए थे और प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसी बीच में पोखमा गांव के ग्रामीणों ने उनके सांसद रहते विकास का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में इनको हार का सामना करना पड़ा था।

Goal 7 22Scope News

नामांकन करने के बाद चंदेश्वर चंद्रवंशी लगातार गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं

जदयू प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद चंदेश्वर चंद्रवंशी लगातार गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं और लोगों से अपने पक्ष में वोट देने का अपील भी कर रहे हैं। इसी क्रम में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का आज जहानाबाद विधानसभा के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पोखमा गांव में जमकर विरोध हुआ। वो अपने पक्ष में वोट मांगने गए थे और प्रचार प्रसार कर रहे थे। इसी बीच में पोखमा गांव के ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

यह भी देखें :

चंद्रवंशी से गांव के युवा इनसे पिछले 5 साल का हिसाब मांग रहे थे

गांव के युवा इनसे पिछले पांच साल का हिसाब मांग रहे थे। चंद्रवंशी के सांसद कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यो का लेखा-जोखा मांगने लगे। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवा वर्ग इनका जमकर विरोध कर रहे थे। वहीं कुछ लोग युवकों को समझाने का भी काम कर रहे थे। गौरतलब है कि सांसद रहने के दौरान उनके कार्यकाल से लोगों में काफी नाराजगी थी। जिस वजह से पिछले लोकसभा चुनाव में इनको हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना यह है कि इस बार वोटरों को पूर्व सांसद चंद्रदेश्वर चंद्रवंशी अपने पक्ष में यह कैसे प्रभावित कर पाते हैं।

JDU Candidate Chandeshwar Chandravanshi 1 22Scope News

यह भी पढ़े : RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी पार्टी से इस्तीफा देकर BJP में हुए शामिल

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...