रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गये हैं। आभी तक के आए एग्जिट पोल में एक में इंडिया ब्लॉक की सरकार और चार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि यह अनुमान है। चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
Highlights
झारखंड विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए किये गये एग्जिट पोल में Axis My India ने एनडीए को 25 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 53 और अन्य को तीन सीटें दी हैं। Matrize ने एनडीए को 42-47, इंडिया ब्लॉक को 25-30 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें दी हैं। People Pulse ने एनडीए को 44-53, इंडिया ब्लॉक को 25-37 और अन्य को 5-9 सीटें दी हैं। Times Now JVC ने एनडीए को 40-44 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 30-40 सीटें और अन्य को 1-1 सीटें दी हैं। वहीं चाणक्य ने एनडीए को 45-50 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 35-38 सीटें और 03-05 सीटें अन्य को दी हैं।
झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव
बता दें कि आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हुई। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ। 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक है। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में 79.40 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम बोकारो में 50.52 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा बहरागोड़ा में और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था।
दूसरे चरण में यहां हुआ मतदान
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी शामिल है।
दूसरे चरण में यहां इतनी हुई वोटिंग
गांडेय में 72.83 %, गिरिडीह में 67.12%, जमुआ में 60.60 %, डुमरी में 70.70%, धनवार में 60.87 %, बगोदर में 64.99%, गोड्डा में 68.39%, पोड़ैयाहाट में 68.35%, महगामा में 65.11%, जामताड़ा में 74.21 %, नाला में 78.75 %, जरमुंडी में 71.22%, जामा में 71.27%, दुमका में 70.39 %, शिकारीपाड़ा में 74.31 %, देवघर में 65.76 %, मधुपुर में 75.72%, सारठ में 77.94 %, झरिया में 55.23 %, टुंडी में 71.12%, धनबाद में 52.31 %, निरसा में 70.25 %, बाघमारा में 64.01 %, सिंदरी में 70.87 %, पाकुड़ में 75.05%, महेशपुर में 79.40%, लिट्टीपाड़ा में 73.50 %, गोमिया में 67.68 %, चंदनकियारी में 72.13 %, बेरमो में 63.58%, बोकारो में 50.52%, खिजरी में 69.20%, सिल्ली में 76.70%, रामगढ़ में 71.98%, बरहेट में 66.13%, बोरियो में 65.72%, राजमहल में 65.25% और मांडू में 64.41% मतदान हुआ।
पहले चरण में यहां-यहां हुई वोटिंग
बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।
पहले चरण में यहां इतना हुआ मतदान
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बरही में 61.10%, बड़कागांव में 66.32%, बरकट्ठा में 59.10%, भवनाथपुर में 68.20%, बिश्रामपुर में 62.63%, बिशुनपुर में 79.06%, चाईबासा में 68.61%, चक्रधरपुर में 66.50%, चतरा में 61.16%, छतरपुर में 60.88%, डाल्टेनगंज में 64.82%, गढ़वा में 66.46%, घाटशिला में 70.05%, गुमला में 65.46%, हटिया में 58.20%, हजारीबाग में 57.65%, हुसैनाबाद में 59.04%, ईचागढ़ में 69.00%, जग्गनाथपुर में 66.26%, जमशेदपुर (पूर्वी) में 56.72%, जमशेदपुर (पश्चिमी) में 55.95%, जुगसलाई में 64.53%, कांके में 57.89%, खरसावां में 77.32%, खूंटी में 69.53%, कोडरमा में 62.00%, कोलिबिरा में 68.62%, लातेहार में 69.70%, लोहरदगा में 73.21%, मझगांव में 69.40%, मांडर में 72.13%, मनिका में 64.15%, मनोहरपुर में 63.43%, पांकी में 65.13%, पोटका में 72.29%, रांची में 51.50%, सरायकेला में 71.54%, सिमरिया में 65.65%, सिमडेगा में 68.70%, सिसई में 71.21%, तमाड़ में 67.12% और तोरपा में 67.03% मतदान हुआ था।
नोट- मतदान का डाटा दोनों चरण के पांच बजे तक का है।