School के समय सारिणी में बदलाव, अब साढ़े नौ बजे तक आइए और…

पटना: राज्य की शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के लिए एक बार फिर से समय सारिणी में बदलाव किया है। नया समय सारिणी एक दिसंबर से लागू होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार अब छात्र और शिक्षक सभी को सुबह 9:30 बजे तक विद्यालय पहुंचना होगा। इसके बाद से दिन भर शिक्षण कार्य होगा और भी स्कूलों में शाम चार बजे छुट्टी हो जाएगी।

नए समय सारिणी राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय और मदरसों पर लागू होगा। इसके साथ ही विद्यालयों में प्रतिदिन सभी कक्षाओं के लिए अलग अलग खेलकूद, पेंटिंग, नृत्य-संगीत इत्यादि की एक घंटी निर्धारित की जाएगी जबकि बैगलेस सैटरडे अभी भी जारी रहेगा। विद्यालयों में साढ़े नौ बजे तक शिक्षक और छात्रों के पहुंचने के बाद साढ़े नौ बजे से दस बजे तक प्रार्थना के साथ ही सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन समेत अन्य गतिविधियां की जाएँगी। इसके बाद तीन घंटी की पढ़ाई के बाद 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्यांतर रहेगा।

फिर स्कूलों में पांच अन्य घंटी की पढ़ाई होगी और फिर चार बजे सब की छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार प्रार्थना कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। विद्यालय में अगर किसी खास कक्षा का सेंटअप या कोई अन्य परीक्षा चल रही है तो अन्य कक्षाओं की पढाई जारी रहेगी। साथ ही कक्षाओं में आगे का बेंच सिर्फ कमजोर बच्चों के लिए सुरक्षित रहेगा तथा शिक्षक वैसे कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देंगे।

शनिवार को विद्यालय में बैगलेस डे रहेगा जिस दिन छात्रों को मध्यान्तर तक पढ़ाया जायेगा जबकि मध्यांतर के बाद बाल संसद, खेलकूद, सृजनात्मक गतिविधि के साथ ही महीने में एक शनिवार को अभिभावकों के साथ बैठक भी निश्चित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- विशेष समस्या से ग्रसित Teachers को सरकार का स्थानांतरण राहत

School School School

School

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...