रांची रेल मंडल की ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव, 1 जनवरी 2025 से प्रभावी

रांची रेल मंडल की ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव, 1 जनवरी 2025 से प्रभावी

रांची: रेलवे की बुनियादी सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी और हाल के विकास कार्यों के परिणामस्वरूप रांची रेल मंडल से परिचालित लगभग 40 ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। नए समय-सारणी में किए गए बदलावों के तहत, निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में परिवर्तन हुआ है:

  • 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान अब 05:45 बजे होगा।
  • 13514 हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 14:55 बजे होगा।
  • 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 22:00 बजे होगा।
  • 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 09:00 बजे होगा।
  • 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 14:30 बजे होगा।
  • 12835 हटिया-सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 17:25 बजे होगा।
  • 18637 हटिया-सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 17:25 बजे होगा।
  • 22837 हटिया-एर्णाकुलम एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 17:25 बजे होगा।
  • 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 12:55 बजे होगा।
  • 20839 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 18:00 बजे होगा।
  • 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 19:10 बजे होगा।
  • 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 20:25 बजे होगा।
  • 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 20:45 बजे होगा।
  • 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 20:45 बजे होगा।
  • 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 21:05 बजे होगा।
  • 20408 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का रांची आगमन 08:20 बजे होगा।
  • 18612 बनारस रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 04:20 बजे होगा।
  • 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का रांची आगमन 11:30 बजे होगा।
  • 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस का हटिया आगमन 06:50 बजे होगा।
  • 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 04:45 बजे होगा।
  • 18452 पुरी हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस का हटिया आगमन 12:00 बजे होगा।
  • 18638 सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 12:15 बजे होगा।
  • 22838 एर्नाकुलम-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 15:35 बजे होगा।
  • 12836 सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 18:40 बजे होगा।
  • 22845 पुणे हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:25 बजे होगा।
  • 12826 आनंद विहार रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का रांची आगमन 05:15 बजे होगा।
  • 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 06:50 बजे होगा।
  • 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 08:40 बजे होगा।
  • 13303 धनबाद रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 10:00 बजे होगा।
  • 13319 दुमका रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 12:55 बजे होगा।
  • 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची आगमन 13:05 बजे होगा।
  • 15662 कामाख्या रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 14:35 बजे होगा।
  • 12818 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:15 बजे होगा।
  • 18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 21:00 बजे होगा।
  • 18627 हावड़ा-रांची इंटरसिटी का रांची आगमन 22:55 बजे होगा।
  • 18085 खड़गपुर-रांची का रांची आगमन 12:35 बजे होगा।
  • 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 19:30 बजे होगा।
  • 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 18:30 बजे होगा।
  • 13503 वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:50 बजे होगा।
  • 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:40 बजे होगा।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों के नए समय-सारणी की जांच कर लें और समय पर यात्रा की योजना बनाएं।

Share with family and friends: