सांसद की अनूठी पहल: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 101 जोड़े का सामूहिक विवाह कराएंगे सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग. गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने एक अनूठी पहल की घोषणा की और आने वाले साल 2025 के जनवरी महीने में हजारीबाग के इतिहास में दूसरी बार उन्होंने सामूहिक विवाह कराने का सकारात्मक फैसला किया है। इस बार भाजपा के बैनर तले आयोजन होगा, जिसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कल 101 जरूरतमंद जोड़ें का सामूहिक विवाह भव्य और ऐतिहासिक तरीके से कराकर उनका गृहस्थ बसाने के साथ उनके रोजगार सृजन की भी चिंता की जाएगी।

इस महत्ती आयोजन को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय सभागार में संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक अहम बैठक आयोजित किया। इसमें इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर क्षेत्र के जरूरत जोड़े के चयन से लेकर उनके विवाह तक के कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा की गई। इस अहम बैठक में विशेष रूप से हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व मंत्री सह बरही विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सदर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी, भाजयुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, रामगढ़ भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहें।

पहली बार साल 2023 में 25 जोड़े का करा चुके हैं सामूहिक विवाह

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पहली बार साल 2023 में 25 जरूरतमंद जोड़ें का सामूहिक विवाह करा चुके हैं। उन्होंने बड़े ही भव्य तरीके से शाही शादी के तर्ज पर इनकी शादी कराकर घर बसाने के तमाम जरूरी सामग्रियों के साथ उनके रोजगार हेतु टोटो/ फिक्स डिपोजिट की भी व्यवस्था कराई थी। उनके इस मानवीय और संवेदनशील सामाजिक पहल की खूब सराहना हुई थी।

सौभाग्य होगा हमारा की हम बनेंगे ऐसे परोपकार के कार्यों का सूत्रधार: मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने इस बड़े आयोजन की तैयारी को लेकर कहा कि जब पहली बार हजारीबाग में 25 जोड़े का सामूहिक विवाह कराए थे, तभी हमने यह ठान लिया था कि साल दर साल इस शुभ आयोजन के हम भागीदार बनेंगे। अपने इसी संकल्प के साथ समाज के जरूरतमंद बहन-बेटियों के सम्मान के साथ उनकी विदाई करके उनके माता-पिता और परिवारजनों के आर्थिक बोझ को कम करने का एक प्रयास किया जा रहा है, जिसे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों के सहयोग से सफलीभूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौभाग्य होगा हमारा कि हम बनेंगे ऐसे परोपकार के कार्यों का सूत्रधार। सांसद जायसवाल ने आयोजन को लेकर यह भी बताया कि आयोजन की तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

जनता के हर सुख-दुःख में मनीष जायसवाल रहें हैं भागीदार

बतौर जनप्रतिनिधि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जनता के हर सुख दुख में भागीदार बनकर खड़े रहना उनकी आदतों में शुमार है। कोरोना काल में इसकी बड़ी झलक देखने को मिली थी, जब पूरे कोरोना काल के दौरान वे क्रियाशील होकर सड़क, अस्पताल और जरूरतमंद के लिए लगातार मशक्कत और सेवा कार्य करते दिखे थे। शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सहित अन्य धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में क्षेत्र की जनता भी बीच सहजता से उपलब्ध रहकर क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...