मनीष जायसवाल की अनूठी पहल: सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 की तैयारी अंतिम चरण पर

झारखंड में लगातार दूसरी बार हजारीबाग रचेगा इतिहास

हजारीबाग:  लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 के तहत 101 जोड़ियों की शादी रचाने के लिए विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम ( पुराना बस स्टैंड के समीप) में विवाह मंडप तैयार हो रहें हैं।

विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है जिसमें खुद सांसद मनीष जायसवाल और उनकी पूरी टीम तत्परता से जुटी हुई है।

सांसद मनीष जायसवाल सहित हजारों लोगों का 101 बेटियों को मिलेगा सदा सुहागन रहो का शुभाशीर्वाद

यह सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 कार्यक्रम आगामी 02 फरवरी 2025 (रविवार) को आयोजित होगा जहां 101 बेटियों का एकसाथ सांसद मनीष जायसवाल, उनके परिवारजन और उनके हितजनों का सदा सुहागन रहने का शुभाशीर्वाद प्राप्त होगा। इस ऐतिहासिक क्षण का 50 हज़ार से अधिक लोग साक्षी बनेंगे।

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाने में कोई कोर- कसर न रह जाए इसकी पल-पल की जानकारी दिल्ली विधानसभा चुनाव कैंपेन में रहने के बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ले रहे हैं और विवाह स्थल को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए लगातार दिशा- निर्देश अपनी टीम को दे रहे हैं।

तोहफ़े में हजारीबाग सांसद सभी नवदंपत्तियों को भेंट करेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी संग गृहस्थ का 34 सामान

विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्वागत गेट, मुख्य द्वार से स्टेडियम तक जाने वाले रास्ते में बेहद आकर्षक साज- सज्जा के साथ पैसेज का निर्माण, विवाह स्थल पर ग्राउंड में चारों तरफ से लोहे का बैरिकेटिंग और उसके अंदर बीच में विवाह में शामिल होने वाले चर्चित म्यूजिकल फेरे के पंडित राघव पंडित और उनकी टीम के साथ रंगकर्मियों के लिए एक विशाल स्टेज़, इसी परिसर में 101 आकर्षक विवाह मंडप और उसके बाहर एक मुख्य स्टेज के अलावे मैदान के चारों तरफ लोगों को बैठने के लिए पवेलियन में कालीन बिछाया जा रहा है। विवाह मंडप स्थल पर कार्पेट बिछाया जा रहा है ।

हजारीबाग की धरती पर सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा पहली बार 14 दिसंबर 2023 को 25 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह डीपीएस स्कूल प्रांगण, हजारीबाग में अपने दो जुड़वे भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल के 25 वें शादी सालगिरह के मौके पर कराया गया था।

तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं सांसद और उनकी पूरी टीम

यह कार्यक्रम तब आयोजित हुआ था जब मनीष जायसवाल हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे और उन्होंने सभी 25 जोड़ों के गृहस्थ बसाने से लेकर गृहस्थ चलाने तक का उपाय किया था। इस कार्यक्रम में भी 50 हज़ार से अधिक लोग गवाह बने थे।

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 दूसरा आयोजन होगा जो सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित होगा और इसमें पहली बार हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के अलावे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही, बड़कागांव, मांडू और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बेटियां भी सम्मिलित हैं। 101 निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह उत्सव संपूर्ण झारखंड में इतिहास रचेगा ।

विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम में शादी मण्डप बनकर हुए तैयार

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में शामिल सभी 101 वर- वधुओं को सांसद मनीष जायसवाल इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ कुल 34 गृहस्थ में उपयोग होने वाला जरूरी सामान भी भेंट करेंगे। जिसमें टीवी, फ्रिज, अलमीरा, पंखा, सूटकेस, कंबल, वर्तन सेट, वर्तन स्टैंड, सब्जी स्टैंड, साड़ियां, सूट पिस, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट, शू, श्रृंगार बॉक्स, शर्ट- पेंट, दीवार घड़ी, कलाई घड़ी, बाल्टी सेट, चूड़ी सेट, चादर, केसरोल, डिनर सेट, फल पैकेट, मिठाई पैकेट सहित अन्य सामग्री शामिल है।

इस सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर एक साथ 101 बारात हजारीबाग के सिमर रेस्ट हाउस चौक के समीप अवस्थित अपकमिंग जीडी गोयनका स्कूल से निकलेगा जो इमलीकोठी, सरदार चौक, बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल चौक, बिरसा चौक होते हुए विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम तक पहुंचेगा। इस दौरान बारात में खुद धमाल होगा। पटाखें छोड़े जाएंगे, ढोल- तासा और बैंड बाजा बजेगा, बाराती खूब झूमेंगे- नाचेंगे।

बारात में नेटूआ नाच और बाघ नाच के साथ पारंपरिक तरीके से ढोल- नगाड़े का भी जबरदस्त प्रदर्शन होगा। विवाह स्थल पर अलग-अलग 101 विवाह मंडप बनाए जा रहे हैं जहां वर- वधु के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां वरमाला और रीति रिवाज से शादी के उपरांत कन्यादान किया जाएगा। विवाह स्थल पर गीत संगीत के जरिए कई नामचीन कलाकारों की टीम बरातिया और शरातियों का खूब मनोरंजन कराएंगे ।

इस सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 को लेकर हजारीबाग शहर के हर प्रमुख चौक- चौराहें में होर्डिंग लगाए गए है। बारात निकलने के जगह से लेकर वैवाहिक स्थल तक कुल पांच स्वागत द्वार बनाए गए है। हजारीबाग शहर के अलावे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ता और सांसद मनीष जायसवाल के समर्थक और चाहने वालों के साथ सभी 101 जोड़ों के परिवारजनों में खासा उत्साह का माहौल है।

रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और सदर विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर लोग अपने तरीके से आमजनों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह कर रहें हैं। इसे लेकर हर क्षेत्र में निवेदक करते हुए स्थानीय लोगों की ओर से भी बड़े- बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। सांसद मनीष जायसवाल की ओर से भी उनकी टीम समाज के प्रमुख संगठनों से मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र भेंटकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध कर रहें हैं।

तैयारी को लेकर भेंट किए जाने वाले सामग्री का पैकिंग मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल के देखरेख में शुरू कर दिया गया है। मिठाई बनाने का काम भी जोरों पर चल रहा है ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि समाज के 101 निधन जोड़ों का सामूहिक विवाह हम शाही शादी के तर्ज पर करने का प्रयास कर रहें हैं जिसमें सभी ऐसे जोड़ें शामिल हैं जो आर्थिक रूप से अशक्त, दिव्यांग, बेसहारा और जरूरतमंद है। समाज में ऐसे परिवार जिन्हें लगता है की अपनी बेटी का शादी बोझ बन रहा है उनकी इस गंभीर समस्या में सहभागी बनकर उनके बेटियों का शादी का सपना सम्मानजनक तरीके से करने में हम सहभागी बन पा रहें हैं यह हमारे लिए बेहद आत्मीय खुशी का पल है।

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में शामिल होकर 101 जोड़ों के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद देने का अपील किया है ।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...