Advertisment

सदर अस्पताल में फिर से शुरू होगी ओपीडी सेवा

धनबाद: सदर अस्पताल में शुक्रवार से ओपीडी सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। वैसे मरीज जो गंभीर अवस्था में होंगे उन्हें इंडोर में भर्ती लिया जाएगा ।फिलहाल कुल 11 चिकित्सकों की टीम आउटडोर और इंडोर में अपनी सेवाएं देगी। लेकिन बहुत ही जल्द डीएमएफटी फंड से नियुक्त होने वाले चिकित्सक भी धनबाद सदर अस्पताल में अपनी सेवाएं देना सुनिश्चित कर पाएंगे।

अस्पताल में पुनः ओपीडी सेवा की शुरुआत की पुष्टि नोडल पदाधिकारी डॉ राजकुमार सिंह ने की है। धनबाद सदर अस्पताल में इससे पूर्व भी ओपीडी सेवा की शुरुआत की गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण काल के दूसरा वेव के आने के बाद इसे डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालित किया जाने लगा ।अस्पताल में फिलवक्त एक सौ बेड आईसीयू के हैं और उसमें अभी भी कुछ कोविड  मरीज भर्ती  है, जिन का इलाज वहां चल रहा है।

 पिछले दिनों उपायुक्त संजीव कुमार सिंह ने अस्पताल का दौरा किया था और जल्द से जल्द अस्पताल को पूर्ण रूप से संचालित करने का निर्देश संबंधित चिकित्सकों और पदाधिकारियों को दिया था जिसके बाद जोर-शोर से अस्पताल को संचालित करने की कवायद शुरू हुई।

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...