Patna में स्कूली टेम्पो और ट्रक में भीषण टक्कर, चार बच्चों की मौत

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां एक स्कूल टेम्पो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना में टेम्पो चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दिया। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के आरा पटना मुख्य पथ पर स्थित विशंभरपुर मोड़ के समीप की है। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो बिहटा से कन्हौली की तरफ जा रहा था जबकि ट्रक कन्हौली से बिहटा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो का परखच्चा उड़ गया वहीं टेम्पो में सवार चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टेम्पो चालक समेत करीब एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Transfer के लिए शिक्षकों को देना होगा दस ऑप्शन, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...