Patna में टेम्पो चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Patna : राजधानी पटना में गंभीर आपराधिक मामलों के साथ ही चोरी की घटना में भी काफी इजाफा होने लगा है। बीते दिनों चोरो ने कोतवाली थाना क्षेत्र के टाटा पार्क से एक टेम्पो की चोरी कर ली थी। मामले में टेम्पो मालिक सोनू ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दनियावां थाना क्षेत्र से चोरी की टेम्पो समेत एक चोर को भी गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने टेम्पो चोरी मामले में चोरी गए एक टेम्पो के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चोरों का एक गिरोह है जो पटना में टेम्पो की चोरी कर ग्रामीण इलाकों में कम दाम में बेच देता है। गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद अब उसे जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिहार में लगाएंगे 4 करोड़ पेड़- प्रेम कुमार

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna

Highlights

ईशा अंबानी का बड़ा ऐलान: FY2030 तक ₹1 लाख करोड़ रेवेन्यू...

Reliance Industries (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, ईशा अंबानी ने कंपनी के कंज्यूमर बिज़नेस के लिए बड़े लक्ष्य बताए।...

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...