NAWADA में मालगाड़ी और टेम्पो में टक्कर, कई जख्मी, टल गया बड़ा हादसा

Nawada : बड़ी खबर नवादा से है जहां एक मानवरहित फाटक को पार करने के दौरान एक मालगाड़ी और एक टेम्पो में टक्कर हो गई। घटना में कई लोग जख्मी हो गए जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कियूल गया रेलखंड के चासर रेलवे हॉल्ट के समीप की है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक टेम्पो रेलवे लाइन पर कर रहा था तभी एक मालगाड़ी आ गई और उसने टेम्पो में टक्कर मार दी।

मालगाड़ी की टक्कर से टेम्पो पटरी से दूर जा गिरी जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि उक्त रेलवे फाटक मानव रहित है और यहां कई बार दुर्घटना हो चुकी है।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तेजस्वी के किताब लिखने की बात पर JDU ने किया पलटवार, पूछा ‘लिखेंगे या लिखवाएंगे?’

nawada nawada 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...