Jharkhand Election Result: जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू ने जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार को 42871 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था।  इस सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सरयू राय ने निर्दलीय जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराया था। हालांकि इस बार सरयू राय को एनडीए की ओर जदयू से जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...