Jharkhand Election Result: मनोहरपुर में जेएमएम प्रत्याशी ने आजसू प्रत्याशी को हराया, इतने वोटों से मिली जीती

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं मनोहरपुर विधानसभा सीट पर परिणाम आ गया है। यहां से जेएमएम उम्मीदवार जगत मांझी ने आजसू उम्मीदवार दिनेश चंद्र बोयपाई को 31956 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: मनोहरपुर विधानसभा सीट

मनोहरपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार जगत मांझी और एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार दिनेश चंद्र बोयपाई के बीच मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से जोबा माझी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार गुरुचरण नायक मंगल को हराया था। हालांकि इस बार एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग में यह सीट आजसू के हिस्से में आई है। वहीं जएमएम ने इस बार जगत मांझी को टिकट दिया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...