News 22Scope की खबर का असर: कमला नेहरू नगर टीओपी के मामले में पटना पुलिस ने कहा…

पटना: राजधानी पटना में कमला नेहरू नगर में बीते दिनों दस दिनों में ही टीओपी बंद हो जाने के मामले में News 22Scope का बड़ा असर हुआ। न्यूज़ 22 स्कोप टीओपी बंद होने की खबर हमने प्रमुखता से दिखाई थी जिसके बाद मामले में अब पटना पुलिस ने अपनी सफाई दी है। पटना के डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने न्यूज़ 22 स्कोप से बात करते हुए कहा कि हमलोगों ने वहां की आबादी को देखते हुए और क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के टीओपी की स्थापना की गई थी।

वहां पहले से एक सामुदायिक भवन है जहां स्थानीय लोगों का हर तरह का समारोह आयोजित की जाती है। उसी सामुदायिक भवन में हमलोगों ने अस्थायी रूप से टीओपी की स्थापना की थी। जब भी स्थानीय लोगों का कोई समारोह होता है तो उस दौरान हमारे अधिकारी और पुलिसकर्मी आसपास के क्षेत्रों में गस्ती करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल खबरें चल रही है कि टीओपी में बारात का खाना बन रहा है तो कमला नेहरू नगर का टीओपी भवन हमारा भवन नहीं है वह एक सामुदायिक भवन है।

हमने वहां पर अस्थायी व्यवस्था की है। उस सामुदायिक भवन में स्थानीय लोगों के समारोह पहले से होते आ रहा है तो हम उसे बंद नहीं करवा सकते हैं। वहां अभी स्थानीय लोगों का समारोह है तो वे कर रहे हैं लेकिन हमारे अधिकारी के बैठने की भी व्यवस्था उसी में की गई है।

बता दें कि राजधानी पटना के सबसे बड़े स्लम एरिया कमला नेहरू नगर में मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों की बात सामने आने के बाद कोतवाली थाना के अंतर्गत एक टीओपी का उद्घाटन बीते 13 नवंबर को किया गया था। टीओपी खुलने के दस दिनों के अंदर ही वहाँ पर बारात ठहरने और उसके खाने की व्यवस्था देखी गई जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि टीओपी खुलने के बाद यहां एक भी दिन पुलिस के अधिकारी नहीं दिखे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार पुलिस के ‘Chakra’ से अपराधी खाएंगे चक्कर, फोटो अपलोड करते ही…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

News 22Scope News 22Scope News 22Scope News 22Scope

News 22Scope

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img