Dhanbad : अगर छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं-अपर्णा सेनगुप्ता ने दी डाली चेतावनी…

Dhanbad : चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार निरसा पूर्व भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने निरसा के पोद्दरडीह स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निरसा की जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव में जो अपार समर्थन दिया है उसके लिए वे निरसा की जनता की काफी आभारी है।

1 min 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-  Simdega : राउरकिला इंटरसिटी ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रही महिला पर जानलेवा हमला… 

Dhanbad :  विकास करें ना कि जनता को लड़वाए

सिर्फ कुछ मतों के अंतराल से भाजपा ने निरसा का सीट गंवा दिया इसकी समीक्षा की जा रही है। चुनाव का नतीजा आने के कुछ ही घंटो बाद ही जिस तरह से निरसा को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया गया है उसको वे बर्दास्त नहीं करेंगी। निरसा की जनता शांतिप्रिय है।

निरसा की जनता ने विकास के लिए उनपर भरोसा जताया है इसलिए वो विकास करें ना कि निरसा की जनता को आपस में लड़ाने का प्रयास करें। आगे उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों तक निरसा की जनता शांतिपूर्ण माहौल में जी रही थी। चुनाव घोषणा के बाद निरसा विधानसभा के हर क्षेत्रों से घटना की सूचना मिल रही है। कही डकैती, कही रंगदारी तो कहीं मारपीट की सूचना मिल रही है।

2 min 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, मौत का रहस्य जानने में जुटी पुलिस… 

गश्ती में तेजी लाए और गतिविधियों पर नजर बनाए रखे

मामले पर प्रशासन से मांग करुंगी कि गश्ती में तेजी लाए और हर क्षेत्रों में हर गतिविधियों पर नजर बनाए रखे। क्षेत्र में अशांति फैलाने वालो को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजे। निरसा की जनता शांतिप्रिय हैं उसे अशांत ना करें, अगर निरसा की जनता और कार्यकताओं को छेड़ेंगे तो हम उसे नहीं छोड़ेगे।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट—

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...