भूत-प्रेत के संदेह में वृद्ध बुधवा की हत्या, चार नाबालिग गिरफ्तार

रांची: तोरपा थाना क्षेत्र के राय शिमला बांध टोली में 50 वर्षीय वृद्ध बुधवा उरांव की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया, जिसमें चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।

बीते शनिवार रात हुई इस हत्या की घटना से जुड़ा मामला इस प्रकार है कि डुमारी गांव के कुछ लोग मानते थे कि बुधवा उरांव पर भूत-प्रेत का साया था, जिससे गांव मे कई लोगों की मौत हो चुकी थी। कुछ दिन पहले गांव के एक किशोर के पिता लखनु मुंडा की रेल से कटकर मौत हो गई थी। लखनु के परिवार और गांव के कुछ लोग यह मानते थे कि बुधवा ने भूत-प्रेत के कारण उसकी मौत की योजना बनाई थी। इसके बाद से लखनु का बेटा बुधवा से नफरत करने लगा और उसकी हत्या की योजना बनाने लगा।

23 नवंबर को जब बुधवा मेला देखने राय शिमला बांध टोली आया, तो एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बुधवा की हत्या की योजना बनाई। शाम को जब बुधवा मेला से लौट रहा था, तो नाबालिगों ने उसकी लाठी छीनकर उसे बेरहमी से मारा और फिर शव को घटनास्थल से दूर झाड़ी में फेंक दिया।

24 नवंबर को पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के बाद उसे स्वजनों के हवाले किया। इस मामले में एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img