अंकित कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्जुन यादव गिरफ्तार

खगड़िया : खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंकित कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी एवं 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी अर्जुन यादव को गिरफ्तार हो गया है। विशेष अनुसंधानक दल (SIT) द्वारा इस कांड का सफल उद्भेदन किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान दल के छापेमारी में मानसी थाना क्षेत्र में राजजान निवासी अंकित कुमार को गोली मारकर हत्या मामले में मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी अर्जुन यादव अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि 17 नवंबर 2024 को अपराधकर्मी अर्जुन यादव के द्वारा धर्मचक निवासी अशोक पोद्दार पिता स्व. जगदीश पोद्दार को मामूली वाद-विवाद में गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें अंकित कुमार की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई एवं अशोक पोद्दार वर्तमान में वेदांता हॉस्पीटल पटना में ईलाजरत हैं। पुलिस गिरफ्तार कुख्यात अपराधी से गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : अभिरक्षा से फरार मुखिया पति अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर, SP ने रखा है इनाम

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...