दो सर लेकिन हाथ रखने वाला एक भी नहीं, मां-बाप ने भी छोड़ दिया साथ

रांची : कहा जाता है कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं होता है और बात अगर नवजात शिशु की करें तो नवजात शिशु को मां की आवश्यकता बहुत ज्यादा होती है. हर जगह बच्चों को मां की आवश्यकता होती है, चाहे बच्चा छोटा हो या फिर बड़ा. लेकिन एक दिल दहलाने वाली घटना झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में देखने को मिली.

खतरे में बच्चे की जान

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कुछ दिन पहले एक घटना सामने आई थी, जहां एक नवजात शिशु को उसकी मां रिम्स में ही छोड़ कर चली गई. बताया जा रहा है कि बच्चे के दो सर होने की वजह से मां अपने बच्चे को रिम्स में अकेला छोड़ कर चली गई. वहीं इसको लेकर रिम्स के पीआरओ डीके सिन्हा ने बताया कि बच्चे के सर का ऑपरेशन हो गया है लेकिन बच्चा अभी भी खतरे में है हालांकि रिम्स के डॉक्टरों के द्वारा उसे रक्त भी दे दिया गया है लेकिन बच्चा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. उनका यह भी कहना है कि गांव में ऐसा माना जाता है कि दो सर वाले बच्चों को राक्षस माना जाता है. इसी कारण मां ने बच्चे को अस्पताल में छोड़ कर चली गई.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...