8 वर्ष पहले पत्नी और अब मां…, पालीगंज में सनकी ने…

 पटना: दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता मां बेटे का रिश्ता होता है और मां की ममता से बढ़ कर दुनिया में कोई रिश्ता नहीं होता है। लेकिन राजधानी पटना में एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना राजधानी पटना से सटे पालीगंज इलाके के खिरिमोड़ थाना क्षेत्र के बनौली बुजुर्ग की है जहां एक कलियुगी बेटे ने अपनी 72 वर्षीया मां की गला दबा कर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कलियुगी बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मां की हत्या का आरोपी पिछले 8 वर्ष पहले अपनी पत्नी की हत्या गला काट कर दी थी। उस मामले में वह 9 महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।

आज घर में मां बेटे दोनों थे तभी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान बेटे ने अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने पूरी शंकराचार्य से की मुलाकात…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...