Ranchi : आज का दिन ऐतिहासिक होगा, हमारी लड़ाई अटल है-शपथ से पहले हेमंत सोरेन का संदेश, पढ़ें क्या लिखा है…

Ranchi : आज हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजधानी रांची के मोरहाबादी में हेमंत सोरेन का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। इस समारोह के देशभर से कई बड़े नेता और हस्तियां शामिल होने वाली है।

शपथ समारोह से पहले हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने कहा है कि जोहार साथयों, आज का दिन ऐतिहासिक होगा-एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा , भगवान सिदो-कान्हू , अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो – झानो , पोटो हो , शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।

Ranchi : हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं है-हेमंत सोरेन

आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है। आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष , सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है की लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव , हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है-अधिकार, समानता , एकता मतलब झारखंडियत की आवाज इसमें कोई संदेह न रखें-हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है।

आगे उन्होंने कहा कि जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब-जब वे हमें शांत करना चाहते हैं , हमारी हूल , उलगुलान , क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं है। आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा। अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई। हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आख़िरी सांस तक जारी रहेगा।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...