Giridih : डिलिवरी के बाद परिजनों से 2500 रुपये मांगा, नहीं देने पर दे डाली…यहां का है मामला

Giridih : गिरिडीह के अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता के परिजनों से अस्पताल में अवैध उगाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में एएनएम नर्स के डिलिवरी के बाद परिजनों से 2500 रुपये की मांग की। परिजनों के द्वारा 1000 रुपए दिया गया पर उसके बाद भी कर्मी नहीं माने।

Giridih : अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन
Giridih : अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन

ये भी पढ़ें- Breaking : मैं हेमंत सोरेन शपथ लेता हूं…झारखंड के 14 वें सीएम के रुप में हेमंत सोरेन ने लिया शपथ… 

जिसके बाद कर्मियों ने प्रसूता को डिस्चार्ज करने से इनकार कर दिया। मामला नहीं बनने के बाद परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया जिसके बाद मरीज को छुट्टी दी गई। यह पूरा मामला गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है।

Giridih : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है मामला

दरअसल प्रखंड के हरिहरपुर निवासी परमेश्व यादव अपनी बेटी को प्रसव पीड़ा होने पर गावां अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को ऑपरेशन के बाद लड़की हुई।

3 28 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : अंबा प्रसाद का आपत्तिजनक फोटो और रील सोशल मीडिया पर वायरल, थाने में लगाई गुहार…

इसपर वार्ड में तैनात कर्मी ने खर्चा के नाम पर 2500 रुपये की मांग कर दी, नहीं देने पर डिस्चार्ज और मेडिसिन नहीं देने की धमकी दे डाली। जिसके बाद मामला बढ़ गया और मरीज के परिजनों ने इसको लेकर अस्पताल में खूब हंगामा किया गया। बाद में हंगामा पर प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...