Truck and Bike में टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, 2 की…

गया: गया से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आया है जिसमें एक शुक्रवार की देर रात एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। ट्रक से टक्कर होते ही बाइक में आग आग लग गई जिसमें झुलस कर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बाइक का आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों युवको की मौत हो गई थी। घटना गया के अतरी तेउसा मुख्य सड़क मार्ग पर सीढ शिवाला के पास की है।

मृतकों की पहचान अतरी थाना क्षेत्र के पाली गांव के दीपक कुमार और बंधू बीघा गांव निवासी अमरजीत कुमार के रूप में की जबकि घायल युवक की पहचान पाली गांव का राजू कुमार है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। लोगों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे और बाइक से जा रहे थे तभी एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने से दो युवक की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BJP दे रही है लॉरेंस बिश्नोई को संरक्षण, दिल्ली विधानसभा में…

Truck and Bike Truck and Bike Truck and Bike

Truck and Bike

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...

DSP बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी, भव्य स्वागत

मोकामा : डीएसपी बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मोकामा के कन्हाईपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड...